फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हजरतपुर-गढ़िया रंगीन रोड पर चली नाव, बाढ़ से घिरे गांवों का रास्ता बंद

हजरतपुर-गढ़िया रंगीन रोड पर चली नाव, बाढ़ से घिरे गांवों का रास्ता बंद

Fri, 28 Sep 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 28 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
हजरतपुर-गढ़िया रंगीन रोड पर चली नाव, बाढ़ से घिरे गांवों का रास्ता बंद
रामगंगा का जलस्तर शुक्रवार और बढ़ गया। इसके चलते हजरतपुर-गढ़ियारंगीन रोड पर शुक्रवार को लोगों की सुविधा के लिए नाव चलाई गई। बाढ़ से घिरे दो दर्जन से ज्यादा गांवों के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं। खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गईं हैं। बाढ़ की वजह से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रशासन ने बाढ़ को देखते हुए लोगों से सावधान रहने को कहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई बारिश बदायूंवासियों के लिए आफत बन गई है। पानी छोड़े जाने से शुक्रवार को रामगंगा का जलस्तर और बढ़ गया। बाढ़ के चलते दातागंज इलाके के हजरतपुर से गढ़िया रंगीन (शाहजहांपुर) जाने वाला मार्ग पूरी डूब गया है, जिससे आवागमन बंद है। हर्रेरामपुर, मौजमपुर, शेरपुर पट्टी, जलेवी नगला, नगला डाल सिंह, नगला देेवेंद्र सिंह, पैगंबरपुर, सखतपुर, जरतौली समेत रामगंगा पार के लगभग दो दर्जन गांवों का रास्ता पूरी तरह से बंद है। नगरिया खनू और हजरतपुर बाढ़ चौकी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। रामगंगा के किनारे बसे गांवों में पानी घुसने लगा है। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह पानी में डूब हुई हैं। इसकी वजह से प्रभावित किसान बेहद चिंतित हैं। फिलहाल वह ऊपर वाले से यहीं प्रार्थना कर रहे हैं कि किसी तरह रामगंगा में पानी कम हो जाए। रामगंगा पार के लोगों को दातागंज तहसील मुख्यालय तक आने को प्रशासन की ओर से हजरतपुर-गढ़िया रंगीन रोड पर नाव चलवाई गई है।
विज्ञापन


जानवरों के लिए चारे की समस्या बनी
रामगंगा के उफान पर आने से प्रभावित गांवों के किसान काफी परेशान हैं। कई किसानों ने कहा कि उनके जानवरों के लिए चारे की भी समस्या खड़ी हो गई है।

रामगंगा में पानी बढ़ा तो गंगा में घटा
बदायूं। बाढ़ खंड विभाग के मुताबिक रामगंगा में शुक्रवार को 160.470 गेज पानी रिकार्ड किया गया। जबकि गुरुवार को रामगंगा में 160.340 गेज था। इधर, गंगा में पानी कम हुआ है। बताया कि गुरुवार को 162.85 गेज पानी रिकार्ड किया गया था। आज शुक्रवार को नरौरा से 50639 क्यूसेक, बिजनौर से 44281, हरिद्वार से 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गुरुवार की अपेक्षा गंगा में पानी आज कम हुआ है। हालांकि सहसवान और उसहैत क्षेत्र के गंगा किनारे के गांवों के लोगों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगंगा में बढ़ रहे पानी की वजह से प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। लोगों से कह दिया गया है कि वह सुरक्षित स्थान पर रहें। प्रशासन निगरानी रखे हुए हैं।
-दिनेश कुमार सिंह,एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed