फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   18 villages become islands...two villages are in danger of being washed away due to erosion

Budaun News: 18 गांव बने टापू...कटान से दो गांव बह जाने का खतरा

Fri, 12 Jul 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 12 Jul 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
18 villages become islands...two villages are in danger of being washed away due to erosion
दातागंज क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लाते नगरिया खनू के ग्रामीण। संवाद
बदायूं/दातागंज। अरिल और रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो चुका है। दोनों नदियों की बाढ़ ने तबाही मचा दी है। खेत के साथ मार्ग भी कट गए हैं। बाढ़ ने 70 गांवों के लिए दूसरे दिन भी रास्ता नहीं दिया। वहीं, बाढ़ का पानी बढ़ने से 18 गांव टापू बन गए हैं। ये सभी दातागंज तहसील के गांव हैं। चार प्रमुख मार्गों पर एक से पांच फुट तक पानी है। नगरिया खनू और विहारीपुर में कटान की वजह से तीन सौ बीघा जमीन गंगा में समां गई है। प्रधान ने कहा कि कटान न रुका तो आठ हजार आबादी के नगरिया खनू और विहारीपुर बह जाएंगे। ऐसे में इन दोनों गांवों पर भी बह जाने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। देवरनिया और अकट गांव बुधवार रात तक टापू थे, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह तक रामगंगा पार बसे 16 गांव चौतरफा पानी से घिर गए। इन गांवों के लिए बचा एकमात्र रास्ता बाढ़ के पानी ने रोक दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। अधिकतर लोग घरों में कैद होकर रह गए। तहसील के 70 गांव के करीब एक लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हैं।
विज्ञापन

रामगंगा की बाढ़ से लालपुर खादर से गढि़या रंगीन, हजरतपुर से लालपुर खादर, नगरिया खनू से लालपुर खादर का रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं। अरिल में बाढ़ आने से गढि़या शाहपुर से हर्रेनगला मार्ग पर आवागमन बंद हुआ है। चारों गावों के विभिन्न हिस्सों में एक से पांच फुट तक पानी सड़क पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवागमन अब पूरी तरह से ठप हो गया है। कुछ लोग नाव और ट्यूब के सहारे निकल रहे हैं। बेसिक शिक्षा परिषद 11 स्कूल तीसरे दिन भी बंद रहे। नगरिया खनू और विहारीपुर गांव के बाहर कटान तेजी से हो रहा है, तीन सौ बीघा जमीन गंगा में समा गई है। कछला में गंगा का जलस्तर घटा है। पानी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। डीएम मनोज कुमार ने बाढ़ प्रभावित हजरतपुर क्षेत्र का दौरा किया। लोगों से बातचीत की है। डीएम ने नगरिया खनू और विहारीपुर के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का आग्रह किया है। प्रशासन की ओर से नाव और स्टीमर का इंतजाम कराया है।

बाढ़ के दौरान ये एहतियात बरतें
- बिजली से चलनी वाले सभी उपकरणों से दूर रहना चाहिए।
- जहां बाढ़ की स्थिति है तो वहां गलती से भी वाहन न चलाएं।
- जहां पानी भरा है या फिसलन है वहां से बच्चों को दूर रखें।
- तेज जल प्रवाह है तो पक्के मकान में सुरक्षित जगह पर जाएं।
- ऐसे स्थान चुनें जो जलस्तर से ऊपर हो, ताकि पानी ना पहुंचे।
- आकाशीय बिजली से बचने के लिए बिजली के तार से दूर रहें।
- कच्चे, जर्जर भवन खाली कर दें, सुरक्षित जगह पर चले जाएं।

दातागंज क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लाते नगरिया खनू के ग्रामीण। संवाद

दातागंज क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लाते नगरिया खनू के ग्रामीण। संवाद

दातागंज क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लाते नगरिया खनू के ग्रामीण। संवाद

दातागंज क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लाते नगरिया खनू के ग्रामीण। संवाद

दातागंज क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लाते नगरिया खनू के ग्रामीण। संवाद

दातागंज क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लाते नगरिया खनू के ग्रामीण। संवाद

दातागंज क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लाते नगरिया खनू के ग्रामीण। संवाद

दातागंज क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लाते नगरिया खनू के ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed