फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   178 new TB patients identified in the district, free treatment started

Budaun News: जिले में टीबी के 178 नए मरीज चिह्नित, मुफ्त इलाज शुरू

Wed, 06 Dec 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
178 new TB patients identified in the district, free treatment started
बदायूं। क्षय रोग विभाग की ओर से 23 नवंबर से खोजी अभियान की शुरुआत की थी गई है। मंगलवार तक 7.12 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें टीबी के 178 मरीज पाए गए हैं। सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


टीबी के मरीज घरों से निकलकर सही तरह से जांच नहीं करा रहे थे। खांसी बुखार होने पर बिना जांच के ही झोलाछापों से इलाज कराना शुरू कर दिया था। क्षय रोग विभाग ने शासन के निर्देश पर 23 नवंबर से खोजी अभियान चलाया। इस अभियान के लिए जिले भर में 281 टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन

विभाग को हर रोज 70 हजार लोगों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य दिया गया था। कुल दस दिवस में टीमों ने सर्वे कार्य किया। मंगलवार शाम तक टीमों द्वारा 7.12 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई । इसमें 3749 ऐसे मरीज मिले जिनमें टीवी के लक्षण दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सैंपलों की जांच 34 सरकारी लैबों पर कराई गई, जिसमें 178 मरीज टीबी के पाए गए हैं। यह ऐसे मरीज थे कि अगर खोजी अभियान नहीं चलता तो झोलाछापों से इलाज कराकर बीमारी को भयंकर रूप दे सकते थे। अब इन सभी संक्रमितों का टीबी का फ्री इलाज शुरू किया गया है।



-----
वर्जन

एक टीम में तीन कर्मी शामिल थे। जिले में 843 कर्मी टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग करने में लगाए गए थे। एक दिन में 70 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य मिला जिसके अनुसार हर रोज स्क्रीनिंग की गई और 7.12 लाख लोगों की स्क्रीनिंग करने में टीमें सफल रही। 178 मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है। - डॉ. विनेश कुमार, क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed