फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   किसान परेशान, 12 साल से खराब पडा़ है राजकीय नलकूप

किसान परेशान, 12 साल से खराब पडा़ है राजकीय नलकूप

Fri, 17 May 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
किसान परेशान, 12 साल से खराब पडा़ है राजकीय नलकूप
दबतोरी (बदायूं)। ब्लॉक आसफपुर के गांव ललुआनगला स्थित राजकीय नलकूप संख्या 26 बीते लगभग 12 साल से खराब पड़ा है। उस पर लगा ट्रांसफार्मर भी बिजली महकमे वाले उतारकर ले गए। इस नलकूप से हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई होती थी, लेकिन खराब होने के बाद से इससे जुड़े किसान परेशान हैं। कई बार शिकायत हुई लेकिन न विभागीय अधिकारियों ने सुनी और न ही जनप्रतिनिधियों ने उनकी समस्या पर ध्यान दिया।
विज्ञापन

हर सरकार चुनाव के समय किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है। इसके लिए वह तरह-तरह की बातें भी करतीं हैं, लेकिन हकीकत उसके उलट ही रहती है। यहां बात कर रहे हैं ललुआनगला के राजकीय नलकूप संख्या 26 की। यह नलकूप पिछले 12 साल से भी अधिक समय से विभिन्न तकनीकी दोष के चलते ठप पड़ा है। इस नलकूप से ललुआनगला के दर्जनों किसान जुड़े हैं, उनकी हजारों एकड़ भूमि फसल की सिंचाई इसी नलकूप से हुआ करती थी, लेकिन जब से यह खराब हुआ है तब से किसानों ने किसी भी तरह की आस ही छोड़ दी है। वह अपनी खेती के लिए भगवान के सहारे हैं।
विज्ञापन


इस नलकूप के रीबोर के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। स्वीकृति मिलते ही इसका काम शुरू हो जाएगा।
ब्रजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, द्वितीय नलकूप विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed