{"_id":"5c38dfb6bdec22739f755e48","slug":"171547231158-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला गंगाघाट पर हुआ महाआरती का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला गंगाघाट पर हुआ महाआरती का अभ्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछला गंगाघाट पर हुआ महाआरती का अभ्यास
बदायूं। आगामी 15 जनवरी को सांय साढ़े पांच बजे कछला घाट पर गंगा महाआरती आयोजित की जाएगी। गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के लिए प्रात: 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खिचड़ी भोज परोसा जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को महाआरती का अभ्यास किया गया। डीएम ने भी आरती की।
शुक्रवार को कछला गंगाघाट का नजारा ठीक उस प्रकार दिख रहा था, जिस प्रकार का नजारा शाम को वाराणसी में देखने को मिलता है। गंगा घाट पर महाआरती का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर डीएम ने मां गंगा की आरती की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कछला पुल पर लगी पुरानी लाइटों को बदलकर एलईडी लाइट लगाई जाए। साथ ही उच्च क्वालिटी के लाउडस्पीकर 15 जनवरी से पहले लग जाने चाहिए। वहीं वाहन पार्किंग, फूल मालाओं से मंच को भव्य रूप देने का कार्य पूरा हो गया है। इधर दिन में डीएम ने गंगा घाट पर उतरने के लिए पूर्ण हो चुकी सीढ़ियों पर पैदल चलकर निरीक्षण किया। आरती को ड्रोन कैमरे से शूट कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि 15 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड से दोपहर तीन बजे से श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल बसें भी कछला गंगा घाट तक चलाई जाएंगी। घाट पर दंगल का आयोजन भी किया जाएगा।