फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस की मौजूदगी में बंद कराया आदपुर का मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग

पुलिस की मौजूदगी में बंद कराया आदपुर का मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग

Fri, 11 Jan 2019 11:55 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में बंद कराया आदपुर का  मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग
पुलिस की मौजूदगी में बंद कराया आदपुर का मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग
विज्ञापन

दबतोरी (बदायूं)। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के आदपुर गांव में रेलवे ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर शुक्रवार को मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग 19 बंद करा दिया । हालांकि कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया, जिन्हें समझा बुझाकर लौटा दिया । पूर्व विधायक योगेंद्र सागर ने भी डीएम से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने को कहा।
करीब तीन माह से चंदौसी और बरेली रेल लाइन के बीच बने सभी मानव रहित क्रॉसिंग, बंद करने का रेलवे ने अभियान चला रखा है, जिसके क्रम में आधा दर्जन से अधिक रेलवे क्रॉसिंग अब तक चंदौसी और दबतोरी के बीच बंद हो चुके हैं। एक माह पूर्व रेलवे और तहसील के अधिकारियों ने आदपुर के ग्रामीणों की मांग पर मौका मुआयना किया था, जिसमें आदपुर गांव के लोगों की मांग मानकर 19 नंबर क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने का निर्णय लिया गया ।
विज्ञापन

बिसौली तहसीलदार की रिपोर्ट आने पर एसडीएम मोहम्मद अवेश ने डीएम को अंडरपास बनाने की संस्तुति कर भेजी थी । शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी में फाटक बंद करना शुरू कर दिया । जानकारी होने पर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने कुछ विरोध किया। कोतवाल ओमप्रकाश गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। महिलाओं के हुजूम को देखकर महिला पुलिस को भी बुला लिया गया । पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण विरोध करते रहे, लेकिन पुलिस ने फाटक बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
प्रधान व पूर्व विधायक मिले डीएम से
आदपुर के प्रधान मुकेश कुमार माहेश्वरी गांव वालों व पूर्व विधायक योगेंद्र सागर के साथ डीएम से मिले। योगेंद्र सागर ने ग्रामीणों की समस्या को डीएम के सामने रखकर उसे दूर करने की मांग की । डीएम ने जांच कराकर रिपोर्ट तलब की है । तीन दिन पहले भी ग्रामीण डीएम से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed