{"_id":"5bfd696dbdec2241950dc277","slug":"171543334253-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील की कनवर्जन कॉस्ट बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील की कनवर्जन कॉस्ट बढ़ी
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बढ़ती महंगाई के चलते सन 2016 से मिड-डे मील की परिवर्तन लागत में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे प्रधानाध्यापकों, प्रधानों के लिए राहत भरी खबर है। दो साल बाद सब्जियों, तेल, मसालों, ईंधन आदि की परिवर्तन लागत बढ़ा दी गई है।
जिले के 2758 परिषदीय विद्यालयों के साथ ही अनुदानित जूनियर हाईस्कूल, माध्यमिक विद्यालय, राजकीय इंटर कालेजों के आठवीं तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाता है। वर्ष 2016 से मध्याह्न भोजन की परिवर्तन लागत प्राथमिक में 4.13 रुपये, जबकि जूनियर में 6.18 रुपये थी। हर साल परिवर्तन लागत में बढ़ोतरी होती रही, लेकिन पिछले दो वर्ष से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम खाते का संचालन संयुक्त रूप से हेडमास्टर, प्रधान करते हैं। प्रधानाध्यापकों द्वारा परिवर्तन लागत बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। अब केंद्र सरकार की ओर से प्राथमिक स्तर पर प्रति छात्र 4.35 रुपये और उच्च प्राथमिक स्तर पर 6.51 रुपये के हिसाब से परिवर्तन लागत का भुगतान किया जाएगा। बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि शासन के हर का आदेेश पालन किया जाएगा।