{"_id":"5bf152a8bdec22694517e9cd","slug":"171542541992-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली सूची के लाभार्थियों की एक किश्त बाकी, नये आवेदकों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली सूची के लाभार्थियों की एक किश्त बाकी, नये आवेदकों की जांच शुरू
Updated Sun, 18 Nov 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली सूची के लाभार्थियों की पात्रता पर उठते रहे सवालों के बीच पालिका प्रशासन ने डूडा को आवेदकों की दूसरी सूची भी भेज दी है। पहली सूची के लाभार्थियों को दो किस्तें उनके खातों में अवमुक्त हो चुकी हैं तो दूसरी सूची को लाभार्थियों को किस्त अवमुक्त करने से पहले जांच शुरू की गई है।
मकानविहीन महिला-पुरुषों को आशियां मुहैया कराने के लिए चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना में पिछले दिनों पालिका की ओर से 336 आवेदकों के फार्म समेत दूसरी सूची डूडा कार्यालय बदायूं को मुहैया कराई गई थी। पालिका ने एक दर्जन आवेदन बाद में भी भेजे लेकिन समय सीमा समाप्त हो जाने की वजह से उन्हें लौटा दिया गया। पालिका ने डूडा को जो दूसरी सूची भेजी, उसके आवेदकों की पात्रता की जांच एसडीएम स्तर से शुरू करा दी गई है। राजस्व कर्मी आवेदकों की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान उन्हें पात्रता से जुड़े हर बिंदु पर भी गौर करना होगा। इससे पहले डूडा ने अपने स्तर से आवेदन प्राप्त किए थे। आवेदक नगर निवासी महिला-पुरुषों की संख्या भी करीब एक हजार रही लेकिन 367 लोगों को ही लाभार्थी चुना गया। पहली सूची के लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 50 हजार और दूसरी किस्त 1.50 लाख रुपया उनके खातों में अवमुक्त हो चुका है। अब उनके खातों में अंतिम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये पहुंचने बाकी हैं।
पालिका की सूची में कई अपात्र भी शामिल
उझानी। नगर पालिका परिषद की ओर से पिछले दिनों डूडा को भेजी गई 336 आवेदकों की सूची में कई ऐसे नाम बताए जा रहे हैं जिनके अपने निजी मकान और दुकान है लेकिन उन्होंने आवेदन करके फार्म डूडा तक पहुंचवा दिए। इनमें दो आवेदक तो नौकरीपेशा भी बताए गए हैं। जांच सही ढंग से हुई तो सूची से करीब 30 फीसदी नाम बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन
डूडा कार्यालय को पालिका की ओर से जो सूची मुहैया कराई गई, उसे जांच के लिए एसडीएम कार्यालय भेजा गया था। जांच भी एसडीएम के निर्देशन में पूरी होगी। अगर कोई अपात्र पाया जाता है तो उसका नाम सूची से हटा दिया जाएगा।
- वीवी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी