{"_id":"5b17d9674f1c1b6a4d8b50e7","slug":"171528289639-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से अनेजा ग्रुप के मैनेजर की मौत, हाईवे जाम कर तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से अनेजा ग्रुप के मैनेजर की मौत, हाईवे जाम कर तोड़फोड़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Wed, 06 Jun 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बदायूं जाने के लिए निकले अनेजा ग्रुप में शराब के एरिया मैनेजर बाइक सवार आदित्य यादव उर्फ पप्पू को बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास गांवों के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने जाम लगा दिया। टक्कर मारने वाली कार को रेल फाटक के पास छोड़कर चालक ने कोतवाली में शरण ली। हादसे के बाद भीड़ में शामिल युवकों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। युवकों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। एसडीएम और सीओ को जाम खुलवाने में उस समय सफलता मिली जब बदायूं से मृतक के परिजन पहुंचे। जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा।
हादसा प्रात: करीब साढ़े 10 बजे गांव देवरमई के नजदीक पेट्रोल पंप के ठीक सामने हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला निवासी आदित्य यादव (45) बाइक से बदायूं जाने के लिए घर से चले। उन्हें बाइक में पेट्रोल भी भरवाना था, सो वह जैसे ही पंप की ओर मुड़े पीछे से तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों पर काम रहे लोग भी दौड़ कर आ गए। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पास आकर देखा तो आदित्य की मौत हो चुकी थी। मृतक के घरवालों के पहुंचने से पहले ही गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो भीड़ ने देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जाम स्थल से आगरा निवासी ड्राइवर विजय ने अपनी कार को निकालने की कोशिश की तो भीड़ कार पर टूट पड़ी। कार में तोड़फोड़ भी कर दी गई। चालक कार को भगाकर छतुइया रेल फाटक से आगे निकल आया। बाद में वह वेयर हाउस गोदाम के पास कार छोड़कर सीधे कोतवाली पहुंचा।
इधर, एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य और सीओ भूषण वर्मा अतिरिक्त पुलिस फोर्स को लेकर जाम स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को समझाकर शव उठाने की कोशिश शुरू कर दी। मृतक आदित्य के परिजन मौके पर पहुंचे तो जाम खुलवाने में अफसरों को सफलता मिल गई। इससे पहले कासगंज की ओर जाते समय दर्जा राज्यमंत्री बीएम वर्मा भी हादसा स्थल पर रुके और मृतक के घरवालों से बात की। एसडीएम ने मुआवजा दिलाने का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस को फटकारा
उझानी। हाईवे से होकर गुजर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य भी मौके पर रुक गए। उन्होंने लोगों से बात कर पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने की वजह पूछी। किसी ने जब उन्हें बताया कि फोन कोतवाली भी कर दिया गया है लेकिन अब तक कोई नहीं आया है। इस पर जिलाध्यक्ष ने फोन कर उझानी कोतवाली प्रभारी की फटकार लगाई।
कार में तोड़फोड़ से सहमे अंदर बैठे बच्चे
उझानी। जाम के दौरान भीड़ ने आगरा की जिस कार में तोड़फोड़ की उसमें चालक विजय के अलावा व्यापारी अमित कौशिक की पत्नी और दो बच्चे थे। तोड़फोड़ देख महिला और उसके दोनों बच्चे रोने लगे। भीड़ में ही शामिल कुछ लोगों की मदद से पुलिस ने गुस्साए युवकों को शांत किया। कार सवार महिला और उसके बच्चों को पेट्रोल पंप में शरण दिलाई। बाद में चालक ने कोतवाली आकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर सौंप दी।
आदित्य की हैं दो पत्नियां और पांच बच्चे
उझानी। सड़क हादसे में मृत आदित्य यादव की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी गुड्डो से दो बेटियां और एक बेटा तो दूसरी पत्नी अंजू से एक बेटा और एक बेटी है। पति की मौत की भनक लगते ही दो पत्नियां भी रोते-बिलखते मौके पर आ गईं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि बड़ा बेटा लखनऊ में पढ़ता है। मृतक के बड़े भाई रूपराम सिंह गांव में ही रहकर खेती कराते हैं।