{"_id":"67b5b3d7abc74a96410e1571","slug":"17-injured-as-roadways-bus-and-sugarcane-loaded-tractor-trolley-in-budaun-2025-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, तीन महिलाओं समेत 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, तीन महिलाओं समेत 17 घायल
Wed, 19 Feb 2025 04:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 19 Feb 2025 04:07 PM IST
सार
बदायूं के सहसवान में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मंगलवार रात हादसा हो गया। जहांगीराबाद चौराहे के निकट रोडवेज बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के सहसवान में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जहांगीराबाद चौराहे के पास रोडवेज बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 17 लोग घायल हो गए। इनमें बस में सवार तीन महिला यात्री भी शामिल हैं। हादसे के बाद बस और ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसा मंगलवार देर रात करीब 12 बजे दिल्ली मेरठ हाईवे के जहांगीराबाद चौराहे पर हुआ। सिकंद्राबाद डिपो की रोडवेज बस बदायूं से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। जहांगीराबाद चौराहे पर विपरीत दिशा में सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली और बस की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: दो लड़की... चार लड़के, स्पा सेंटर से आ रही थी युवती की चीखने की आवाज; अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे वाहन चालकों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह के साथ पुलिस, एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ सिंह सहसवान कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर पर सवार दो युवक और बस में सवार तीन महिला समेत 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बस में सवार शेष यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य को भेज दिया गया।
हादसे में ये लोग हुए घायल
- राधेश्याम निवासी गांव कंचनपुर थाना सोरों कासगंज
- हरिओम निवासी मोहल्ला जहांगीराबाद कोतवाली सहसवान
- एजाज हुसैन निवासी खंडसारी छह सड़का बदायूं
- शकील अहमद निवासी दातागंज
- विकास निवासी आसपुर थाना अलापुर
- अजीत निवासी आसपुर थाना अलापुर
- तसलीम बानो निवासी सराय फकीर बदायूं
- मसीहत अहमद निवासी सराय फकीर बदायूं
- किशनपाल, नन्हीं देवी निवासी बाराकलां थाना कलान जिला शाहजहांपुर
- धर्मेंद्र निवासी टिकुरी थाना आंवला जिला बरेली
- सोनू गुप्ता, अर्जुन मौर्य निवासी दातागंज
- आरती गुप्ता, पंकज गुप्ता निवासी डी 576 अशोक नगर शाहदरा दिल्ली
- मोहम्मद नूर, करन निवासी मानपुर नगरिया थाना उझानी