फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मतदान का महत्व समझाया

मतदान का महत्व समझाया

Tue, 26 Feb 2019 04:58 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 26 Feb 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
मतदान का महत्व समझाया
बदायूं। मंगलवार को डीईओ दिनेेश कुमार सिंह फ्लोरेंस नाइटेंगिल स्कूल और टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। डीईओ ने बच्चों से कहा कि वे मतदान वाले दिन अपने माता-पिता से कहें कि वे वोट डालने जरूर जाएं। वोट वाले दिन पहले मतदान करें और फिर जलपान करें।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को चुनाव पाठशाला में बच्चों को जानकारी दी कि माता-पिता और पड़ोसियों को कैसे मतदान के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे अपने परिजनों व पड़ोसियों को मतदाता सूची में नाम देखने के लिए प्रेरित करें। वोटर लिस्ट में नाम न होने पर फार्म-छह भरकर बीएलओ के पास जमा कर दें, ताकि वोटरलिस्ट में नाम जुड़ जाए। कक्षा छह से ऊपर की कक्षाओं के बच्चे मतदान जागरूकता के संबंध में स्लोगन और पेंटिंग बनाएं। स्लोगन बनाते समय घर के सभी सदस्यों को शामिल करें। स्लोगन तैयार हो जाने के बाद ए-फोर साइज के कागज पर सभी सदस्यों के हस्ताक्षर कराए जाएं और उन्हें विद्यालय में जमा किया जाए। प्रत्येक विद्यालय के पांच-पांच सर्वश्रेष्ठ बच्चों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान फ्लोरेंस नाइटेंगिल स्कूल के प्रधानाचार्य नवनीत सिंह व टिथोनस के डॉ. श्यामेश शर्मा समेत समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed