फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहबाजपुर के मकानों में पड़ीं दरारें, नहीं भरा गया गड्ढा

शहबाजपुर के मकानों में पड़ीं दरारें, नहीं भरा गया गड्ढा

Mon, 21 Jan 2019 06:18 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 21 Jan 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
शहबाजपुर के मकानों में पड़ीं दरारें, नहीं भरा गया गड्ढा
बदायूं। शहर के शहबाजपुर मोहल्ले में कुआं धंसने के बाद लोगों के मकान गिरने तक की नौबत आ गई है। कुछ एक मकान की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन की आंख नहीं खुली है। बता दें कि शहबाजपुर मोहल्ले में 12 जनवरी की रात एक पुराने कुएं की जमीन धंस गई थी। दूसरे दिन सुबह लोग सोकर उठे तो जमीन देखकर हैरान रह गए। दोपहर तक जमीन का काफी हिस्सा गड्ढा बन गया था। लोगों ने इस बारे में पालिका प्रशासन और वार्ड सदस्य को उसी समय सूचना दे दी थी। दूसरे दिन तक जमीन धंसती रही लेकिन पालिका प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। ईओ संजय तिवारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को आश्वासन दिया था कि गड्ढे में मिट्टी डलवा दी जाएगी, लेकिन तब से लेकर आज तक न तो ईओ वापस उस मोहल्ले में पहुंचे और न ही गड्ढा भरा गया। अब एक व्यक्ति के मकान की दीवारों में दरारें तक पड़ गई हैं। लोग बेहद डरे हुए हैं। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही इसमें साफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed