{"_id":"5c34a91dbdec2257171e8eea","slug":"161546955037-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाज के गले में बंधे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को देख चौंके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाज के गले में बंधे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को देख चौंके लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाज के गले में बंधे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को देख चौंके लोग
उझानी (बदायूं)। कट ब्यूरी के गांव खजुुरारा के जंगल में कुत्तों की घेराबंदी से बदहवास बाज को चरवाहा बच्चों ने पकड़ लिया। बच्चे उसके गले में चमड़े की बेल्ट से बंधे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को देख सकते में पड़ गए, उन्होंने उपकरण खोल लिया। इतने में बाज उड़ गया। बाद में ग्रामीणों ने उपकरण को पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने उसे जांच के लिए सर्विलांस टीम के पास भेजा, शाम को अधिकारियों ने उसके मौसम संबंधी उपकरण होने की पुष्टि कर दी।
गांव निवासी कई बच्चे सोमवार शाम जंगल से पशु चराकर घरों की ओर लौट रहे थे, तभी उनकी नजर एक बाज पर पड़ी। बच्चों ने टाट की बोरी से उसे दबोचकर उसके उसके गले में बंधा यंत्र खोल लिया। बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया तो मंगलवार को ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने इसे लेकर एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव और सीओ भूषण वर्मा से बात की। उपकरण के अंदर सिम, डिवाइस और बैटरी निकली। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उपकरण को बदायूं में सर्विलांस टीम के पास भेज दिया गया। मंगलवार शाम को एसपी सिटी ने इसके मौसम विभाग से छोड़े जाने की पुष्टि की।
---------------------
यह पुलिस के स्तर का मामला नहीं है। यह पक्षी मौसम विभाग की ओर से छोड़ा गया था। वन विभाग और मौसम विभाग को सूचना दे दी गई है। वही आकर मामला देखेंगे। -जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी