फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   देहात क्षेत्र में पशु गणना हुई फेल, टेबलेट नहीं कर रहे काम

देहात क्षेत्र में पशु गणना हुई फेल, टेबलेट नहीं कर रहे काम

Fri, 07 Dec 2018 08:19 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
देहात क्षेत्र में पशु गणना हुई फेल, टेबलेट नहीं कर रहे काम
पहली बार जिले में पशु गणना का काम पशुपालन विभाग और मत्स्य विभाग को सौंपा है। साथ ही गणनाकर्ताओं को ऑन लाइन फीडिंग का काम किया जा रहा है। जिसके लिए टेबलेट विभाग की ओर से मुहैया कराई गई, मगर देहात में टेबलेट काम नहीं कर रहे हैं। इससे पशु गणना नहीं हो पा रही है। क्योंकि देहात क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या आड़े आ रही है।
विज्ञापन

करीब छह वर्ष बाद जिले में प्रारंभ हुई पशुगणना में नेटवर्क की समस्या बनी हुई हैं। ऑनलाइन पशु गणना करने के लिए गणकों को दिए गए टोबलेट देहात क्षेत्र में नेटवर्क न मिलने की वजह से काम नहीं कर रहे हैं। नेटवर्क की समस्या आने की वजह से पशु गणना करने वाले कर्मचारियों को पशुओं का सही-सही डेटा एकत्र करने में परेशानी हो रही है। जीपीएस सिस्टम भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। इससे पशुओं की संख्या और जानकारी उसमें नहीं भर पा रहे हैं। वहीं पशुगणना में लगे कर्मचारी जीपीएस सिस्टम को भी नहीं समझ पा रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि पशुगणना में किस प्रकार में यह सिस्टम काम करेगा। हालांकि पशुगणना में लगाए गए प्रगणकों व सुपरवाइजरों को इसकी ट्रेनिंग दी गई थी कि मिले टेबलेट के माध्यम से किस प्रकार से पशु गणना करनी है।
विज्ञापन


बीएसएनएल का थ्रीजी सिम दिया गया है। कई जगहों पर उसका नेटवर्क धीमा चल रहा हैं। इससे दिक्कत हो रही है।
-डॉ.एके जादौन, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed