{"_id":"5c0a67a4bdec2241754a30c6","slug":"161544185764-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी पैंथर्स का फाइनल में होगा लगान इंडिया से मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी पैंथर्स का फाइनल में होगा लगान इंडिया से मुकाबला
Updated Fri, 07 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी प्रीमियर लीग (यूपीएल) के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को उझानी पैंथर्स ने अदनान स्टार को 41 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत में टीम के अभिषेक का बड़ा योगदान रहा। उसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उझानी पैंथर्स की फाइनल में लगान इंडिया से भिड़ंत होगी।
महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर सेमीफाइनल मैच शुरू होने से पहले जेसीआई के सीनेटर सुधांशु गुप्ता ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के साथ खेल भावना का माहौल विकसित करने की सलाह दी। टॉस जीतकर उझानी पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। बल्लेबाज अभिषेक के 43 और शिवली के 29 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में टीम का स्कोर 144 रन बनाए। खिताबी मुकाबले में बने रहने के लिए अदनान स्टार ने भी शुरुआत में पूरा जोर लगाया लेकिन टीम का मध्यमक्रम फेल हो गया। पूरी टीम लक्ष्य से 41 रन पहले ही ऑलआउट हो गई। विजेता टीम के बल्लेबाजों में अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा विशेष योगदान के लिए अमित प्रताप सिंह को खेल रत्न से पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारियों में योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबला नौ दिसंबर को होगा।