{"_id":"5bad2112867a557ed5718161","slug":"161538072850-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गए थे अरंडी के पते तोड़ने, लेकर आए मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गए थे अरंडी के पते तोड़ने, लेकर आए मौत
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
अरंडी के पत्ते तोड़ने गया था
अमर उजाला ब्यूरो
उसहैत। उसहैत थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक के पेट में कुछ दिक्कत थी। इसलिए वह अरंडी के पत्ते तोड़ने गांव के बाहर गया था। घर लौटा तो उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
करीब 30 वर्षीय नेम सिंह पुत्र लेखराज उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम मुगर्रा महानगर निवासी था। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार शाम नेम सिंह के पेट में दर्द हो रहा था। वह पेट पर बांधने के लिए अरंडी के पत्ते तोड़ने गया था। लौटते समय उसके शरीर पर चोट लगी थी। वह घर आकर चारपाई पर लेट गया, फिर नहीं उठा। रात करीब आठ बजे परिवार वालों ने उसे खाना खाने के लिए उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुरुवार दोपहर नेम सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर कुछ चोटों के निशान मिले हैं परंतु उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों का अनुमान है कि युवक को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।