फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   16 days get shorter Buy wheat

16 दिन कम हो गए गेहूं खरीद के

Thu, 02 Apr 2015 07:53 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 02 Apr 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद शुरू हो चुकी है। पहले दिन एक भी दाना नहीं खरीदा गया। वजह अभी खरीद केंद्र सुचारू रूप खरीद नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि जिले में इस बार नौ खरीद केंद्रों की वृद्धि की गई है। खरीद में गत वर्ष की अपेक्षा 16 दिन घटा दिए हैं और खरीद का लक्ष्य भी 40 मीट्रिक टन कम कर दिया गया है।

विज्ञापन

कागजों में दो अप्रैल से खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन एक दाना भी खरीद नहीं हुई है। अभी क्रय संस्थाओं ने पूरी तरह खरीद केंद्र भी स्थापित नहीं किए हैं। इस बार 15 जून तक ही खरीद चलेगी। पहले एक अप्रैल से 30 जून तक खरीद होती थी। गत वर्ष खरीद का लक्ष्य एक लाख दो हजार मीट्रिक टन था, जो इस बार केवल 62,000 मीट्रिक टन ही रखा गया है। गत वर्ष की अपेक्षा खरीद में 50 रुपये प्रति क्विंटल का अधिक भाव मिल रहा है। इस प्रकार 1,450 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद होगी।
विज्ञापन


दो दिन छोटे किसानों के ही खरीदे जाएंगे गेहूं
डीएम शंभूनाथ ने इस बार नई व्यवस्था बनाई है। खरीद केंद्रों पर बड़े किसान ही हावी रहते रहे हैं। लघु़-सीमांत किसानों को तौल कराने में दिक्कत आती रही है। नई व्यवस्था के तहत शुक्रवार और शनिवार को लघु-सीमांत किसानों के ही गेहूं की खरीद होगी। अगर, ऐसे किसान नहीं आते हैं, तभी बड़े किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------
संस्थाएं               खरीद केंद्र
-------------------------
विपणन                    08
एसएफसी                  07
पीसीएफ                   45
यूपीएसएस                40
यूपी एग्रो                  06
कर्मचारी कल्याण निगम   04
एफसीआई                04
--------------------
कुल                      114
--------------------

अभी गेहूं मार्केट में नहीं आ पाने के कारण खरीद नहीं हुई है। मौसम खराब होने के कारण फसल का उठान देर से हुआ है। सभी खरीद केंद्रों को सक्रिय कर दिया गया है। गेहूं आएगा तो खरीदा जाएगा। खरीद को सभी केंद्र तैयार हैं।
- राजेंद्र प्रसाद यादव, खरीद प्रभारी/एडीएम वित्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed