फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   16 cases settled in the mobile court organized in Islamnagar

Budaun News: इस्लामनगर में आयोजित मोबाइल कोर्ट में 16 वादों का निस्तारण

Fri, 22 Aug 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
16 cases settled in the mobile court organized in Islamnagar
इस्लामनगर में आयोजित मोबाइल कोर्ट में वादों की सुनवाई करते न्यायाधीश अर्जित वर्मा। संवाद
बिल्सी। ग्राम न्यायालय बिल्सी की ओर से बृहस्पतिवार को नगर पंचायत भवन इस्लामनगर में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। इसमें न्यायाधीश अर्जित वर्मा ने विभिन्न वादों की सुनवाई कर 16 का निस्तारण किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य उन लोगों तक न्याय पहुंचाना है, जो दूरी, आर्थिक स्थिति या अन्य कठिनाइयों के चलते नियमित न्यायालय में नहीं जा पाते।
विज्ञापन

न्यायाधीश ने कहा कि ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 के अंतर्गत चल रही यह पहल ग्रामीण न्याय व्यवस्था को अधिक सशक्त और सुलभ बना रही है। अदालत में अधिकांश मामलों में पक्षकारों के बीच आपसी समझौते और सहमति से निस्तारण हुआ, जबकि कुछ मामलों में आरोपियों ने स्वयं पर लगे आरोपों को स्वीकार किया। जिस पर न्यायाधीश ने तत्पर निर्णय सुनाया। इससे पीड़ित और अभियुक्त दोनों पक्षों को शीघ्र न्याय प्राप्त हुआ। मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई के दौरान पारिवारिक विवादों सहित दंडनीय मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान अधिवक्ता वागीश माहेश्वरी, प्रमोद कुमार, हरिओम यादव, शिवकुमार सिंह, जीतू आदि ने पक्षकारों को विधिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर पेशकार भुवनेश गुप्ता, हर्षित, गौरव कुमार, विजय कुमार, शमसुद्दीन, अजिताभ भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed