{"_id":"5d1a62308ebc3e3cdb332542","slug":"156201013718-badaun-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे भगवान....,शायद अब मिले जाम से मुक्ति, लावेला से स्टेट बैंक रोड वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे भगवान....,शायद अब मिले जाम से मुक्ति, लावेला से स्टेट बैंक रोड वन-वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वन वे बंद करेगा जाम का झमेला
बदायूं। शहर में लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू किए हैं। सबसे पहले व्यस्ततम चौराहा लावेला चौक को जाम से मुक्ति दिलाने की कोशिश शुरू की गई है। लावेला चौक-स्टेट बैंक रोड और नगर पालिका-लावेला चौक रोड को वन-वे किया गया है। व्यवस्था के मुताबिक लावेला चौक से स्टेट बैंक की ओर वाहन जाएंगे, जबकि लावेला चौक की ओर आने वाले वाहन नगर पालिका होते हुए आ सकेंगे। इसके लिए सोमवार को लावेला चौक और जोगीपुरा तिराहे पर बैरियर भी लगा दिए गए हैं। पंद्रह दिन तक यह व्यवस्था ट्रायल पर रहेगी, अगर सफल हुई तो मार्ग आगे भी वन-वे ही रहेगा। बाद में शहर के अन्य मार्गों पर भी इसी तरह का विचार किया जाएगा।
चार दिन पहले डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने शहर का मार्ग वन-वे करने की घोषणा की थी। इससे पहले शहर के तमाम व्यापारी और संभ्रांत लोगों से इसके बारे में राय ली गई। अधिकतर लोगों ने इस निर्णय को सही ठहराया, साथ ही सुझाव दिया कि एक बार यह व्यवस्था लागू करके देखी जाए, ताकि सुधार और अव्यवस्था के बारे में स्पष्ट हो सके। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से बैरियर का इंतजाम किया गया। सोमवार दोपहर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राममिलन लावेला चौक पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन में रखे बैरियर मंगाकर लावेला चौक का मार्ग दो भागों में बांट दिया। बीच में बैरियर लगा दिए गए हैं। इससे कोई वाहन बीच में घुसने का प्रयास नहीं कर सकेगा। इसके अलावा स्टेट बैंक से आगे जोगीपुरा तिराहे पर बैरियर लगाए गए हैं, जिससे उधर से आने वाले वाहन लावेला चौक की ओर न जाकर नगर पालिका की ओर जाएं और गुरुद्वारा के सामने होते हुए लावेला चौक की ओर वाहन जा सकें। लागू की गई व्यवस्था से जाम से मुक्ति मिलने के कुछ आसार पहले दिन दिखाई दिए।
शहर में यहां लगता है जाम
शहर में जाम लगने का मुख्य स्थान लावेला चौक है। इसके अलावा रोडवेज चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौक, दातागंज तिराहा, कचहरी तिराहा, लालपुल, जालंधरी सराय चौराहा, गोपी चौक, कश्मीरी चौराहा, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर, पुरानी चुंगी आदि स्थानों पर जाम लगने की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
तैनात हैं ट्रैफिक पुलिस कर्मी और होमगार्ड
शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक टीआई और 12 सिपाही, 39 होमगार्ड लगे हैं। इनमें दो ट्रैफिक पुलिस कर्मी और चार होमगार्ड जेल तिराहे पर तैनात हैं। दो ट्रैफिक पुलिस कर्मी और चार होमगार्ड पुलिस लाइन चौराहा, दो ट्रैफिक पुलिस कर्मी और चार होमगार्ड इंदिरा चौक, दो ट्रैफिक पुलिस कर्मी और दो होमगार्ड जालंधरी सराय चौराहा, बिल्सी मोड़ पर दो होमगार्ड, लालपुल तिराहे पर दो होमगार्ड, दातागंज तिराहे पर चार होमगार्ड, छह सड़का पर दो होमगार्ड, जोगीपुरा पर दो होमगार्ड, लावेला चौक पर चार होमगार्ड, नेहरू चौक पर एक होमगार्ड, गोपी चौक, घंटाघर व हलवाई चौक पर एक-एक होमगार्ड, संतोख सिंह तिराहे पर दो होमगार्ड और दो होमगार्ड ओवरब्रिज के नीचे गेट पर लगाए गए हैं।
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लावेला चौक, स्टेट बैंक, जोगीपुरा तिराहा, नगर पालिका और गुरुद्वारा मार्ग वन-वे किया गया है। अगर यह व्यवस्था कामयाब रही तो बाकी इलाकों में भी ऐसा ही किया जाएगा, जिससे शहर में जाम से मुक्ति मिल सके। -राममिलन पासवान, टीआई