फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘आर्टिकिल-15’ रिलीज होने के बाद छावनी बना कटरा सआदतगंज

‘आर्टिकिल-15’ रिलीज होने के बाद छावनी बना कटरा सआदतगंज

Fri, 28 Jun 2019 08:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
‘आर्टिकिल-15’ रिलीज होने के बाद छावनी बना कटरा सआदतगंज
उसहैत (बदायूं)। शुक्रवार को कटरा सआदतगंज फिल्म आर्टिकल-15 के रिलीज होने के बाद छावनी बना दिया गया। करीब डेढ़ सेक्शन पीएसी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, जो कि सुबह से लेकर दोपहर तक गांव में डेरा डाले रही। बाद में पुलिस ने गांव में घूम कर हालात देखे। गांव में मामला शांत देखकर दोपहर बाद पुलिस और पीएसी को हटा लिया गया।
विज्ञापन

फिल्म आर्टिकल-15 कटरा कांड पर बनी है। इसकी कहानी दो किशोरियों के इर्द गिर्द घूमती है, जो अचानक अपने घर से लापता हो जातीं हैं। बाद में दोनों के शव फंदे पर लटके मिलते हैं। जिले के ब्राह्मणों को पता चला कि आर्टिकल-15 कटरा कांड पर बनी है और उसमें आरोपी पक्ष ब्राह्मण दिखाया गया है। इस पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। डीएम को पत्र सौंपकर फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। शुक्रवार को फिल्म के रिलीज होने की तारीख तय थी। ऐसे में कटरा सआदतगंज में कोई बवाल न हो, इसके लिए शुक्रवार सुबह से ही गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी और दातागंज, मूसाझाग, उसहैत, सिविल लाइंस, उझानी आदि थाने की पुलिस टीमें पहुंच गई। कोई ऐसा विरोध या विवाद जैसी स्थिति नहीं रही। इससे दोपहर बाद पुलिस टीमें गांव से हटा ली गईं।
विज्ञापन


भाई बोला, फिल्म के विरोध में कोर्ट जाएगा
-फंदे पर लटकी मिलीं किशोरियों के भाई ने बताया कि फिल्म आर्टिकल-15 में सब उल्टा सीधा दिखाया गया है। उनकी जातियां भी बदली गई हैं। वह अब कोर्ट जाएगा और फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के खिलाफ उतरेगा ब्राह्मण समाज
-शुक्रवार को कटरा सआदतगंज के ग्राम प्रधान मूलचंद मिश्रा के आवास पर तमाम ब्राह्मण एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि कटरा कांड से ब्राह्मण समाज का कोई लेना देना नहीं था। इसके बावजूद फिल्म में ब्राह्मणों को बदनाम किया गया है। सभी ब्राह्मण फिल्म निर्माता के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। इस दौरान प्रवेश कुमार मिश्रा, ह्दय नंदन मिश्रा, सुभाष मिश्रा, गौरव मिश्रा, अमित मिश्रा, शारदा पाठक आदि मौजूद रहे।

यह था मामला
-यह मामला उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा सआदतगंज का है। यहां 27 मई 2014 को दो सगी चचेरी-तहेरी बहनों के शव गांव के बाहर आम के बाग में फंदे पर लटके मिले थे। इस मामले में तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो सिपाही भी इसमें नामजद थे। शुरूआत में स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच की लेकिन बाद में मामला सीबीआई के हाथ में पहुंच गया।


आर्टिकल-15 को लेकर गांव में कोई विवाद न हो और गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसलिए कटरा सआदतगंज में पुलिस और पीएसी को भेजा गया था। बहरहाल गांव में कोई ऐसी विवाद नहीं हुआ है।
इंद्रेश कुमार, एसओ उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed