फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Injured laborer found in horse enclosure dies during treatment.

Budaun News: घोड़ों के घेर में घायल मिले मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Thu, 08 Oct 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Injured laborer found in horse enclosure dies during treatment.
​भिखारी लाल फाइल फोटो
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत निवासी मजदूर भिखारी लाल (56) की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 22 सितंबर की रात घर में बने घोड़ों के घेर में घायल हालत में मिले थे। परिजन उनका कई अस्पतालों में इलाज करा चुके थे।
विज्ञापन

22 सितंबर की रात गांव निवासी भिखारी लाल को घायल अवस्था में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया, वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने उन्हें बरेली के एक अस्पताल में 24 सितंबर को भर्ती कराया था।
विज्ञापन

भतीजे जयसिंह के मुताबिक, 3 अक्तूबर को हालत में कुछ सुधार होने पर वह उन्हें घर ले आए थे। दो दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर 6 अक्तूबर को फिर बरेली के अस्पताल ले गए। चिकित्सकों से दिखाने के बाद दवा लेकर उन्हें घर वापस ले आए। बुधवार सुबह करीब छह बजे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनके ताऊ घोड़ा-तांगा से मजदूरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed