{"_id":"5d160a3d8ebc3e3cd13c48bc","slug":"15617254812-badaun-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय डिग्री कॉलेज ने जारी की मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय डिग्री कॉलेज ने जारी की मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से बीएससी, बीकॉम और बीए प्रथम वर्ष एडमिशन के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद छात्र-छात्राओं ने एडमिशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाना तेजी से शुरू कर दिया है।
प्रवेश समिति के नोडल अधिकारी डॉ. परवेज शमीम ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 66.2, अन्य पिछड़ा वर्ग में 61.2, अनुसूचित जाति में 57.6 प्रतिशत कटऑफ है। आर्थिक आधार पर पिछड़े सामान्य वर्ग के सभी आवेदन प्रथम सूची में शामिल हो गए हैं। बीएससी गणित वर्ग में सामान्य 77.2, ओबीसी 72.6, एससी 69.8 व आर्थिक आधार पर पिछड़ा सामान्य वर्ग 72.4 मेरिट रखी गई है। बीएससी बायो सामान्य का 77.6, ओबीसी 72.6, अनुसूचित जाति 69 प्रतिशत कट ऑफ मेरिट है। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की मेरिट 69.4 प्रतिशत है। बीकॉम में अनारक्षित 56.2, ओबीसी 45.2, एससी 40.4 प्रतिशत मेरिट के प्रवेश होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सभी आवेदन प्रथम सूची में ही प्रवेश के लिए स्वीकृत कर लिए गए हैं।
डॉ. परवेज शमीम ने बताया कि प्रथम सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 29 जून से दो जुलाई तक सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगा। प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र कुमार ने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि विश्वविद्यालय वेबसाइट पर पंजीकरण के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर वाला फोन अवश्य साथ में रखें।