{"_id":"5d0253a3bdec226dcb449e26","slug":"156043356118-badaun-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के बदले रुपये मांगने वाला आरोपी बाबू होगा निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
काम के बदले रुपये मांगने वाला आरोपी बाबू होगा निलंबित
विज्ञापन
बदायूं। विकास भवन के विकास विभाग में तैनात बाबू द्वारा हर काम के लिए लोगों से रुपये मांगने की शिकायत डीएम के पास पहुंची तो डीएम ने संबंधित बाबू को तलब कर लिया और उसका भी पक्ष सुना। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीएम ने डीडीओ को बाबू को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विकास भवन में अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से लगातार ऐसे काम किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से विकास भवन लगातार चर्चा में बना हुआ है। कुछ दिन पहले समाज कल्याण विभाग की एक शाखा वित्त निगम के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था, जिसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया, साथ ही जेल भी भेज दिया गया था। गुरुवार को भी विकास विभाग में रुपये मांगने का मामला सामने आया। इसकी शिकायत जब संबंधितों ने डीएम से की, तो उन्होंने विकास विभाग के इस बाबू को तलब कर लिया। डीएम ने पहले उससे उसका पक्ष जाना, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने डीडीओ को निर्देश दिए कि वह बाबू को निलंबित करें और उसके बाद उन्हें कार्रवाई के बाबत अवगत कराएं।