फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   156 consumers deposited electricity bills worth Rs 8.65 lakh

Budaun News: 156 उपभोक्ताओं ने जमा किया 8.65 लाख रुपये का बिजली बिल

Sun, 20 Jul 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
156 consumers deposited electricity bills worth Rs 8.65 lakh
बिल्सी में लगे ​शिविर में समस्याओं को सुनते अधिकारी। संवाद - फोटो : mathura
उझानी। तीन दिवसीय बिल सुधार शिविर में 181 शिकायतें आईं। इसमें बिल से संबंधित 164 शिकायतें थीं। सभी का मौके पर समाधान किया गया। मीटर खराब होने की नौ में से सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एक मीटर अपडेट व दो शिकायत लोड कम करने और तीन मोबाइल नंबर अपडेट कराने की थीं। दो शिकायतें चेक मीटर से जुड़ी रहीं। कैंप में 156 उपभोक्ताओं ने 8.65 लाख रुपये बिल जमा किया। 21 व 22 जुलाई को भी स्थानीय उपखंड कार्यालय और सहसवान में शिविर आयोजित होंगे। शिविर में अधिशासी अभियंता डीके गुप्ता, एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय, जेई शिव शरण, बिलिंग बाबू देवेश, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-----------
शिविर में साढ़े तीन लाख की हुई वसूली
बिल्सी। बिजली उपकेंद्र में लगाए गए बिल सुधार शिविर में शनिवार को 24 शिकायतें आईं। इसमें बिल की 14 शिकायत आईं, जिनमें सभी का मौके पर समाधान कर दिया गया। मीटर खराब होने की छह शिकायतों में से दो का निस्तारण किया गया। इसके अलावा एक शिकायत मीटर नंबर अपडेट की व दो लोड कम करने की थी। तीन मोबाइल अपडेट करने की आई। इसे निस्तारित किया गया। शिविर में 115 उपभोक्ताओं ने 3.64 लाख रुपये बिल जमा किया। एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि 21 और 22 जुलाई को उप खण्ड कार्यालय बिल्सी में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed