{"_id":"5b4e27a44f1c1b3c748b5734","slug":"151531848612-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भतीजा घायल
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो: 38,39
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भतीजा घायल
बदायूं से घर लौट रहा थे दोनों, एफएम हाईवे पर अभियासा के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
अलापुर/ म्याऊं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार को ग्राम अभियासा के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई,जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
थाना हजरतपुर के गांव दुंदीनगला निवासी मुकेश (35) पुत्र रामविलास अपने भतीजे सुखवीर पुत्र पप्पू के साथ बाइक से बदायूं से घर लौट रहा था। गांव अभियासा के पास पर विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। दोनों लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे। आसपास के कई लोग मौके पर आ गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को पहले म्याऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत होने पर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया, मुकेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बस का चालक तुरंत ही मौके से फरार हो गया। म्याऊं चौकी पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को इसकी सूचना दे दी। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
0-0
फोटो - 9
दो सड़क हादसों में छात्र समेत कई घायल
बदायूं/ वजीरगंज। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक छात्र समेत कई लोग घायल हो गए।
कादरचौक थाना क्षेत्र के पलिया मेंहदी निवासी धर्मपाल का 12 वर्षीय बेटा विनोद मोहन सिंह मेमोरियल स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। मंगलवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद वह साइकिल पर अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसकी साइकिल में एक बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम ग्राम निनमा से कुछ लोग टेंपो में जात करने फकाबली जा रहे थे। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम कार्रगांव के पास उनके टेंपो में पीछे से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलटते हुए नीचे खाई में जा गिरा। चीख पुकार सुनकर इकट्ठे हुए लोगों ने टेंपो सीधा करके सबको बाहर निकाला। इसमें महेश, पूनादेवी, रूपवती, राखी, ठाकुरदास, पूनम, पानकुमारी और ड्राइवर शमसुल अली घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेज दिया। वहां से टेंपो ड्राइवर और पान कुमारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।