{"_id":"5b2a5a9e4f1c1bb0318b7cd8","slug":"151529502366-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में ट्रक चालक समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में ट्रक चालक समेत तीन की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बीएससी का छात्र दूसरा ट्रक ड्राइवर है। इसमें एक हादसा बदायूं-बरेली रोड, दूसरा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद और तीसरा उघैती इलाके में हुआ। हादसे का शिकार हुए बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
-------------
हादसा एक
बिनावर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दहेमी गांव निवासी 22 वर्षीय अंशुल पटेल, अर्जित पटेल और शिवम पटेल मंगलवार शाम बाइक से करगैना (बरेली)दोस्त की बारात में गए थे। वहां से तीनों रात में करीब 12 बजे बाइक पर घर लौट रहे थे। बदायूं-बरेली हाईवे स्थित खुनक गांव के पास उनकी बाइक में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से अंशुल की मौके पर मौत हो गई। जबकि शिवम और अर्जित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शिवम पटेल की हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ताऊ तेगबहादुर पटेल ने बताया कि अंशुल बरेली के एक निजी कॉलेज में बीएससी का छात्र था।
हादसा दो
उघैती। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ललुआ नगला निवासी राजबाबू मंगलवार को अपने गांव से उघैती थाना क्षेत्र के रम्पुरा डप्पारिलाई अपनी बहन के घर जा रहा था। रास्ते में बहन के गांव के निकट पहुंचने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इसमें गंभीर चोटें आने से राजबाबू की मौके पर मौत हो गई। पिता रोशन लाल ने बताया कि राजबाबू अपने दोस्त की बाइक लेकर गया था।
विज्ञापन
हादसा तीन -
उसावां । उसावां। मंगलवार रात करीब 11 बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर उसावां थाना क्षेत्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कादरचौक थाना क्षेत्र के खिरीया बाकरपुर गांव निवासी ट्रक ड्राइवर मुनीश की मौके पर मौत हो गई। उसी ट्रक का क्लीनर संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में दूसरे ट्रक का चालक जम्मू कश्मीर का रिजौली गांव निवासी आजम खां भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेने के साथ घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया।