फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गेहूं खरीद में पिछड़ा बदायूं, आधी भी नहीं हो सकी खरीद

गेहूं खरीद में पिछड़ा बदायूं, आधी भी नहीं हो सकी खरीद

Fri, 16 Jun 2017 08:11 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद में पिछड़ा बदायूं, आधी भी नहीं हो सकी खरीद
बदायूं। क्रय केंद्रों के खोलने में मनमानी और बिचौलियों की घेराबंदी ने इस बार भी जिले में गेहूं की खरीद का लक्ष्य 50 फीसदी तक नहीं पहुंचने दिया। 116 केंद्रों पर सात एजेंसियों मिलकर सिर्फ 48.30 फीसदी गेहूं की खरीद ही कर सकीं। जाहिर है कि किसानों का गेहूं फिर से मंडियों में बिक गया। एक अप्रैल से शुरू होकर गेहूं की खरीद बृहस्पतिवार 15 जून को थम गई। अब सारे गेहूं खरीद केंद्र बंद कर दिए गए हैं। इस बार जिले में दो लाख एक हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य था लेकिन अंतिम दिन तक सिर्फ 97080.75 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद ही की जा सकी। सात एजेंसियों में से सबसे कम खरीद यूपीएसएस ने की। इसको 23000 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसमें केवल 1578 मीट्रिक टन यानी 6.86 प्रतिशत ही खरीद की जा सकी। यह स्थिति तब रही जब इस इस साल सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी 100 रुपये का इजाफा किया था। इसके बावजूद एजेंसियां जिले में किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों तक नहीं ला सकीं तो इसकी वजह यह थी कि शुरू से ही कई क्रय केंद्र ऐसे स्थानों पर बनाए गए, जहां तक किसानों की पहुंच आसान नहीं हो सकी। ज्यादा दूर जाने से बचने की वजह से किसानों ने अपना गेहूं मंडी में ही बेचना मुनासिब समझा। माना जा रहा है कि गेहूं खरीद केंद्रों के निर्धारण में पूरी तरह से मनमानी की गई। बता दें कि गेहूं खरीद के लिए जिले में 117 क्रय केंद्र बनाए गए थे। इनमें से एक केंद्र चला ही नहीं। एक अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीद 15 जून तक चली।
विज्ञापन

-------------------------------------
क्या रहा खरीद का हाल...
एजेंसी लक्ष्य खरीद
विपणन शाखा 30000 12363.90
पीसीएफ 48000 37411
एसएफसी 12000 3183.80
एग्रो 15000 6751.35
पीसीयू 38000 12940.30
यूपीएसएस 23000 1578
भारतीय खाद निगम 35000 22852.40
(मीट्रिक टन में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed