फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   15 tube wells were marked, thieves took away the belongings

Budaun News: 15 नलकूपों को बनाया निशान, सामान समेटकर ले गए चोर

Thu, 19 Sep 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 19 Sep 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
15 tube wells were marked, thieves took away the belongings
बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक बार फिर मंगलवार की रात चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया है। 15 नलकूपों पर ताले तोड़कर चोर सामान समेटकर ले गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस कर्मियों से किसानों ने नाराजगी व्यक्त की। क्षेत्र के गांव भरकुईयां, बस्तरा, कुरुऊ के किसानों के मुताबिक मंगलवार की रात राजपाल सिंह पटेल, उमेश शर्मा, भूकन सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, दुलार सिंह, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, मुकेश सिंह, जसवंत सिंह, मकरंद सिंह, मोती सिंह समेत 15 नलकूपों को चोरों ने निशाना बनाया। यहां से चोर स्टाटर्स, हेल्पर, केबिल, इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। इन्हीं नलकूपों पर 28 अगस्त को भी चोरी हुई थी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिसकर्मियों से किसानों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चोरों को पकड़ने की मांग की। चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिली है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed