{"_id":"571134a44f1c1b93154a6be2","slug":"15-days-after-the-winner-yadav-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन बाद भी विजेता यादव का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बाद भी विजेता यादव का सुराग नहीं
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबियापुर की ब्लाक प्रमुख विजेता यादव का 15 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। एसओजी और पुलिस की सर्विलांस टीम को भी कोई सफलता नहीं मिली है। विजेता यादव 31 मार्च को अपने आठ वर्षीय बेटे पारस यादव के साथ शहर के स्कूल से लापता हो गई थीं। उनके पति सपा नेता सर्वेश यादव ने एक अप्रैल को सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विजेता 31 मार्च को बेटी वैशाली और बेटे पारस के साथ शहर के एक स्कूल से दोनों का रिजल्ट लेने गई थीं। बेटी वैशाली तो पिता सर्वेश के साथ घर लौट गई, लेकिन विजेता यादव और पारस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी जब विजेता का पता नहीं लगा तो सर्वेश यादव ने एक अप्रैल को उनकी गुमशुदगी सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई। एसएसपी सौमित्र यादव ने ब्लाक प्रमुख की तलाश में एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ पुलिस की कई टीमें भी लगाईं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।