फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   15 august

आइये मिलकर मनाएं देश की आजादी का जश्न... कोरोना को भगाएं

Sun, 15 Aug 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
15 august
बदायूं। दो साल से जनपद वासी कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। तमाम लोगों ने इसमें अपनी जान गंवाई है लेकिन इसके बावजूद कोरोना संक्रमण से निजात नहीं मिली है। इस महामारी को जिले से नहीं पूरे देश से दूर भगाने की जरूरत है। यह तभी संभव होगा जब लोग एकजुट होकर नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

15 अगस्त 1947 को देश को तभी आजादी मिली थी जब लोगों ने एकजुट होकर आवाज उठाई थी। कई लोग देश के लिए शहीद हो गए। उनके बलिदान से आज देश आजाद है। लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं। ठीक वैसे ही लोगों को कोरोना से देश को आजाद कराना है। इसमें लोगों को एकजुटता का संदेश भीड़ लगाकर नहीं बल्कि सामाजिक दूरी का पालन कर, मास्क लगाकर और साफ सफाई का ध्यान रखते हुए देना है। इसके अलावा लोगों को देशहित में कानून का पालन और विकास में सहयोग करने की जरूरत है।
विज्ञापन

-
जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। इस दिन हमारा देश आजाद हुआ था। इसलिए ये दिन बहुत शुभ है। सभी जनपदवासी शपथ लें कि वे एक-दूसरे से मिलकर रहेंगे। सभी धर्मों का सम्मान करेंगे। कानून का पालन और विकास कार्यों में सहयोग करेंगे। अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। यह सबका फर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपा रंजन, डीएम
-
सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अफवाह न फैलाएं। कहीं अपराध हो रहा है या कोई गलत कार्य कर रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें। किसी धर्म से संबंधित टिप्पणी नहीं करें। सभी धर्मों का सम्मान करें, जिससे जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे।
- संकल्प शर्मा, एसएसपी
-
आज का दिन सभी लोगों के लिए शुभ है। एक वह दौर था, जब कोई जातिधर्म नहीं देखता था। सभी लोग देश हित के बारे में सोचते थे। काफी संख्या में लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए कुर्बानी भी दी। आज फिर एक दूसरे का सहयोग कर देश को आगे ले जाने की जरूरत है।
-प्रशांत कुमार कोहली, प्राचार्य एनएमएसएन दास कॉलेज
-
आज के दिन सभी लोग भाई भाई का नारा साकार करें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। सबसे जरूरी ये कि कोरोना संक्रमण का ध्यान रखें। सभी लोग कोरोना टीका अवश्य लगवाएं।
- डॉ. शकील, सदस्य भारतीय चिकित्सा परिषद
-
सभी लोगों को 15 अगस्त की मुबारकबाद। सभी धर्मों के लोगों ने एकजुट होकर आजादी की लड़ाई लड़ी। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए। उनके अलावा तमाम देश भक्तों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। हम उस कुर्बानी को व्यर्थ नहीं होने देंगे। सभी लोग एक-दूसरे का सहयोग करें।

-मंजर अली, पीर जी बड़ी ज्यारत
-
सभी लोग देश की आजादी के दिन का जश्न पूरे जोशोखरोश से मनाएं। कोविड प्रोटोकाल के दायरे में रहकर कार्यक्रमों में हिस्सा लें और आपस में समरसता का भाव रखें। देश प्रेम से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सनातन धर्म भी यही शिक्षा देता है कि अपने देश के लिए जान की बाजी लगानी पड़े तो भी मत चूको। इस समय कोरोना हम सभी का दुश्मन है। इसे खत्म करने की प्रेरणा लेकर सरकार की गाइडलाइन का पालन करें।
-पंडित रविकांत उपाध्याय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed