बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बधौली और निजामपुर में डिप्थीरिया गलाघोंटू के दो मरीज मिलने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने दोनों गांव में शिविर लगाकर 148 लोगों का टीकाकरण कराया।
बिल्सी सीएचसी प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के गांव निजामपुर और बधौली में पिछले दिनों दो बच्चों में डिप्थीरिया गलाघोंटू की पुष्टि हुई थी। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लगाकर सर्वे कराया गया। सर्वे के बाद रविवार को दोनों गांव में टीकाकरण के लिए विशेष शिविर लगाए गए। जहां पर चिह्नित बच्चों का टीकाकरण कराया गया। उन्होंने बताया कि गांव बधौली में 50 और निजामपुर में 98 लोगों का छह टीमों द्वारा टीकाकरण किया गया। इसमें रिंकी सिंह, आकाश, संगीता, मनीषा, मीनाक्षी, स्नेह लता आदि का सहयोग रहा। संवाद