फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आमने-सामने टकराई दो बाइक, तीन की मौत

आमने-सामने टकराई दो बाइक, तीन की मौत

Wed, 16 Jan 2019 11:35 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
आमने-सामने टकराई दो बाइक, तीन की मौत
आसफपुर (बदायूं)। बुधवार देर शाम आसफपुर-बिलारी रोड पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने चंदौसी के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों बाइक पर सवार कोई भी युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

यह हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में ग्राम राज टिकौली के नजदीक हुआ। पुलिस के मुताबिक संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम बनियाखेड़ा निवासी 25 वर्षीय भूरा, 28 वर्षीय नंदपाल और बिसौली क्षेत्र के ग्राम परसिया निवासी 26 वर्षीय चंद्रसेन एक बाइक पर सवार होकर चंदौसी से परसिया गांव लौट रहे थे, जबकि संभल जिले की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौलागढ़ निवासी 24 वर्षीय नीरज और आसफपुर निवासी 27 वर्षीय ब्रजनंदन आंवला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहली गुलड़िया जा रहे थे। राजटिकौली गांव के नजदीक दोनों बाइक आमने-सामने से टकरा गईं, जिसमें भूरा और नंदपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। डॉक्टर ने चंद्रसेन और ब्रजनंदन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नीरज के परिवार वाले उसे चंदौसी ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थोड़ी देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिए हैं। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। देर रात तक उनके परिजन स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed