{"_id":"5c389cabbdec22737e6ae9ea","slug":"141547213995-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी गोशाला से लोगों ने भगा दिए गोवंशीय मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी गोशाला से लोगों ने भगा दिए गोवंशीय मवेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्थायी गोशाला से लोगों ने
भगा दिए गोवंशीय मवेशी
बिल्सी (बदायूं)। कस्बे में गुरुवार शाम एक बालक की मौत के बाद लोगों ने एकत्र होकर अस्थायी गोशाला से बाकी गोवंशीय मवेशियों को भगा दिया। इसके लिए देर रात नगर के लोग एकत्र होकर गोशाला पहुंचे, फिर उन्होंने सभी मवेशियों को जंगल की ओर दौड़ा दिया। भले ही इससे लोगों को राहत की सांस मिली है लेकिन किशोर के परिवार वालों के आंसू नहीं थमे हैं।
इंद्रपाल का 12 वर्षीय पुत्र धर्मवीर की गुरुवार शाम एक सांड़ ने पटक पटककर जान ले ली थी। धर्मवीर तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह कक्षा पांच का छात्र था। हादसे के दौरान वह अपने खेत से लौट रहा था। उसके पिता कुछ आगे निकल गए थे, जबकि वह कुछ पीछे रह गया था। उसी समय अस्थायी गोशाला से गेट तोड़कर भागे सांड़ ने धर्मवीर को उठाकर पटक दिया। सांड़ के अलावा दर्जनों मवेशी एक दिन पहले ही नगर पालिका के ट्यूबवेल नंबर तीन में बंद किए गए थे। बच्चे की मौत के बाद नगर में ऐसी दहशत फैली कि लोग घुमंतू पशुओं से डर गए। घटनास्थल से लाश उठने के बाद लोगों ने गोवंशीय पशुओं को अस्थायी गोशाला से भगाने का निर्णय ले लिया। देर रात सड़क सुनसान होने के बाद लोगों ने सभी मवेशियों को जंगल की ओर भगा दिया। इधर, शुक्रवार दोपहर पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिवार वालों के हवाले कर दिया। देर शाम परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पीयूष शाक्य ने परिवार वालों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।