{"_id":"5b2a70274f1c1bf26e8b9042","slug":"141529507879-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से लेकर ब्लाक स्तर पर होगा योगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से लेकर ब्लाक स्तर पर होगा योगा
Updated Wed, 20 Jun 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 24, 11
जिले से लेकर ब्लाक
स्तर तक होगा योग
योग दिवस: सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक होगा योग
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक स्तर तक योग कराया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, एनजीओ की ओर से लगातार सार्वजनिक स्थानों, पार्कों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं बुधवार को बदायूं क्लब से रैली निकाली गई।
पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग योग में भाग करें इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन के लिए पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने योग दिवस को जिला, तहसील और ब्लाक स्तर पर मनाने की बात कही है। इसके लिए जिला स्तर पर डीआईओएस राममूरत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं तहसीलों और ब्लाक पर बीडीओ नोडल अधिकारी रहेंगे। प्रशासन की ओर से शहर में योग बदायूं क्लब में होगा। योग सुबह साढ़े छह बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक होगा।
----
निकाली गई बाइक रैली
बदायूं। योग दिवस की पूर्व संध्या पर वाहन रैली का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों रैली में प्रतिभाग किया। इस रैली को डीआईओएस राम मूरत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, आर्य समाज, नव क्रांति दल, दृष्यम कोचिंग, इंस्टीट्यूट, बदायूं अधिवक्ता परिषद, अंबेडकर मंच, शक्ति टैंट हाउस की ओर से बदायूं क्लब से रैली निकाली गई। जो कचहरी तिराहा, लावेला चौक, गोपी चौराहा की ओर निकाली गई। इसमें लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
----
पुलिस परेड ग्राउंड में योग विज्ञान प्रशिक्षण शिविर का चतुर्थ दिवस
बदायूं। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ग्राउंड पर पांच दिवसीय योग विज्ञान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ वरिष्ठ व्यापारी नेता वीरेंद्र धींगड़ा, संजीव वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलन से किया।
शिविर में स्वामी रामदेव से प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक सचिन भारद्वाज ने उपस्थित योग साधकों को आठ प्रकार के प्राणायाम, 12 प्रकार की योगिंग-जॉगिंग और ध्यान करवाया। उन्होंने योग का हमारे शरीर पर कैसे प्रभाव पड़ता है इसको विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमारी दिनचर्या में श्वांस की गति सामान्य होती है, लेकिन जब हम प्राणायाम करते हैं, तो अधिक गति से श्वांस लेने के कारण ऑक्सीजन तेजी से अंदर जाती है, जिससे हमारे शरीर में मृत कोशिकाएं पुनर्जीवित होने लगती हैं।आरआई अवध सिंह ने कहा कि प्रत्येक परिवार पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे और भारतीय संस्कृति की पहचान योग को उत्सव के रूप में मनाए।