{"_id":"5aaa64744f1c1b71778b588c","slug":"141521116276-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन के तार टूटने से गलियारे में उठी चिंगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन के तार टूटने से गलियारे में उठी चिंगारी
Updated Thu, 15 Mar 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइटेंशन लाइन के तार टूट
कर गिरने से हड़कंप
अहीर टोला मोहल्ले में बुधवार रात बड़ा हादसा होने से बचा
पुलिस को करनी पड़ी घेराबंदी, सोते रहे बिजली कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
अहीर टोला मोहल्ले में बुधवार रात हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से हड़कंप मच गया। गलियारे में चिंगारी उठी तो आसपास घरों के लोग बाहर निकल आए। उन्होंने उपकेंद्र पर फोन भी लगाया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। जिस पर लोगों ने पुलिस को बुला लिया।
रात करीब डेढ़ बजे रजत विद्या मंदिर के प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता के घर के नजदीक हाइटेंशन लाइन टूट कर गिर गई। तार गिरते ही सड़क किनारे घास-फूस जल उठा। नाली में भी चिंगारी उठने लगी। साथ ही धमाका हुआ तो आसपास घरों के लोग बाहर निकल आए। उन्होंने उपकेंद्र पर फोन लगाया। जेई को भी कॉल की गई लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया। किसी अंदेशे को लेकर नागरिकों ने कोतवाली प्रभारी को फोन करके अवगत कराया। पुलिस तो मौके पर पहुंच गई लेकिन बिजली कर्मी नहीं आए। पुलिस ने घेराबंदी करके लोगों को दूर ही रोके रखा। करीब दो घंटा इंतजार करने के बाद दरोगा अशोक कुमार उपकेंद्र पर पहुंचे तो वहां बिजली कर्मी सोते मिले।
उन्हें जगाकर पहले तो सप्लाई बंद कराई गई फिर बिजली कर्मियों को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। राजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि हाइटेंशन लाइन अगर किसी मकान की छत पर गिरती तो बड़ा हादसा हो जाता। सबसे ज्यादा गुस्सा बिजली कर्मियों को लेकर था।
विज्ञापन
मोहल्ले में हाइटेंशन लाइन पहले भी टूट कर गिर चुकी है। काफी कहने के बाद भी बिजली विभाग ने इसे बदलने की जरूरत महसूस नहीं की है। इससे मोहल्ले के लोगों को हादसे की आशंका भी बनी हुई।