फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हाईटेंशन लाइन के करंट से पिता-पुत्र की मौत, दो झुलसे

हाईटेंशन लाइन के करंट से पिता-पुत्र की मौत, दो झुलसे

Mon, 10 Jul 2017 07:23 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के करंट से पिता-पुत्र की मौत, दो झुलसे
उसावां/दातागंज (बदायूं)।
विज्ञापन

नल के लिए बोरिंग करते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा जाने से उसमें आए करंट से पिता, पुत्र की मौत हो गई। जबकि इसी परिवार के दो लोग झुलस गए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव ग्यूतिया में महावीर पुत्र छब्बे लाल कश्यप अपने खेत में झोपड़ी डाल कर रह रहा था। वहां पानी की व्यवस्था को नल लगवाने के लिए महावीर गांव के ही मिस्त्री गेंदन से सोमवार को दोपहर बोरिंग करवा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में पाइप आ जाने से महावीर उसमें चिपक गया, उसे छुड़ाने के लिए उसका 18 वर्षीय बेटा सुभाष गया तो वह भी चिपक गया। दोनों को पाइप से चिपका देखकर महावीर के दो अन्य बेटे 10 साल का राहुल और 20 साल का पिंकू भी बचाने दौड़े तो उनको भी करंट का झटका लगा। वे दोनों भी झुलस गए। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों ने पहुंचकर लाठी डंडे की सहायता से पाइप को हाईटेंशन लाइन से अलग करके उनको छड़ाया। चारों को आनन-फानन में उसावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने महावीर और उसके बेटे सुभाष को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल और पिंकू का इलाज किया जा रहा है। दोनों की हालत भी गंभीर बताई गई है। सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन परिवार वालों ने पिता-पुत्र के शवों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed