{"_id":"68279a4dc5b4e2f6150ad97f","slug":"136-lakh-accounts-opened-under-pm-jan-dhan-yojana-no-money-deposited-badaun-news-c-123-1-akb1003-139500-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पीएम जनधन योजना से खुलवाए गए 1.36 लाख खाते, जमा नहीं किया ढेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पीएम जनधन योजना से खुलवाए गए 1.36 लाख खाते, जमा नहीं किया ढेला
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जिले में 15.64 लाख खाते खोले गए हैं। इसमें से 1.36 लाख ग्राहकों के बैंक खाते खाली हैं। इन ग्राहकों ने एक रुपये भी खातों में नहीं डाला है। इस वजह से यह खाते केवल रिकार्ड में हैं लेकिन संचालन नहीं हो रहा है। लीड बैंक मैनेजर ने खाता धारकों से इसमें रुपये डालकर संचालन करने की अपील की है।
28 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री जनधन योजना शुरूआत की गई थी। इसके तहत गरीब व माध्यम वर्गीय लोगों के ज्यादा से ज्यादा खाता खुलवाने का लक्ष्य था। जिले में इस योजना के तहत 15.65 लाख खाते खोले गए। इसमें से 14.52 लाख खातों में 573 करोड़ रुपये जमा हैं। वहीं, 1.36 लाख ग्राहकों ने एक रुपये भी जमा नहीं किया। इस वजह से बैलेंस शून्य है। बैंक के अधिकारी इन खाताधारकों से रुपये जमा करने व निकासी करने की अपील कर रहे हैं। खाता खुलवाने के बाद यह लौटकर बैंक नहीं आए।
--
एमएसएमई में दिया सबसे ज्यादा लोन
एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के तहत जिले में पिछली वित्तीय वर्ष में 1075 करोड़ रुपये का लोन देने का लक्ष्य आया था। लक्ष्य से ज्यादा इस योजना में लोन दिया है। योजना के तहत 1261 करोड़ रुपये का लोन दिया गया है। इसी तरह एग्रीकल्चर में 4164 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 2701 करोड़ रुपये का लोन दिया गया है।
विज्ञापन
--
जिले में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खुले खातों में 1.36 लाख में बैलेंस शून्य है। इन ग्राहकों ने रुपये जमा ही नहीं किए हैं। इसके अलावा 14.52 लाख खातों में जमा व निकासी हो रही है। जनधन के खाते सक्रिय कराने के लिए खाताधारकों को उसमें धनराशि जमा करनी चाहिए। इसके लिए उनसे अपील की गई है। उनका खाता बंद नहीं किया गय है। वह संचालन करके सरकारी योजना का लाभ भी ले सकते हैं।
- रिंकेश कुमार, लीड बैंक मैनेजर, बदायूं