{"_id":"5c66f3f2bdec22121f030ec2","slug":"131550250994-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा, बकाया कर वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा, बकाया कर वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ म्याऊ। शुक्रवार को आयकर अधिकारी प्रथम नईम उल्ला खां व आयकर अधिकारी द्वितीय राकेश कुमार शाही ने पुलिस फोर्स के साथ पक्का बाग में छापा मारा। इस दौरान उन्होंने एक फर्म के मालिक से आयकर के बकाया की वसूली की, वहीं आयकर जमा नहीं करने पर एक व्यक्ति का बैंक खाता सीज कर दिया। बाद में बकाया धनराशि देने पर उसके बैंक खाते खोल गए।
मुरादाबाद के संयुक्त आयकर आयुक्त यदुवीर के निर्देश पर शुक्रवार को जिले भर में आयकर के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। म्याऊ की अंश राइस इंडस्ट्रीज के साझेदार सचिन गुप्ता के पक्का बाग स्थित प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया और उनसे पूरा आयकर का बकाया वसूला गया। इसके बाद में आयकर की टीम म्याऊ पहुंची। वहां पर शमीम अहमद के अंसारी सीमेंट स्टोर पर छापा मारा। वहां पर शमीम नहीं मिले। काफी बुलाया लेकिन वह नहीं आए। इस पर उनके बैंक खातों को सील किया गया और स्टाक को भी सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में शमीम अहमद आए गए। उसके बाद में उन्होंने बकाया आयकर की धनराशि का चेक दिया। उसके बाद में उनके खाते खोलने की कार्रवाई की गई। आयकर अधिकारी श्री शाही ने कहा कि इस कार्रवाई के पीछे उनका उद्देश्य किसी को परेशान करने का नहीं है, लेकिन कर चोरी और कर का बकाया जमा न करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम में उमेश बाबू सक्सेना आदि मौजूद रहे।