बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी /जिला नोडल ऑफीसर, युवा संसद डॉ.सरला देवी चक्रवर्ती के नेतृत्व में जिला युवा संसद प्रतियोगिता को वॉक- इन स्क्रीनिंग से पंजीकरण कराया गया। इसमें प्रथम दिन एनएमएसएन दास कॉलेज, कृष्णा इंस्टीट्यूट, एपीएम कॉलेज उझानी, राजकीय कॉलेज व नेहरू युवा केंद्र के 25 छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू युवा केंद्र समन्वयक हिमांशु सिंह राठौर के मुख्य आतिथ्य व प्राचार्य डॉ.साधना अग्रवाल की अध्यक्षता में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके की गई। नोडल अधिकारी ने बताया कि कृत्रिम युवा संसद नव भारत की आवाज जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 जनवरी को गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में किया जाएगा, जिसके तहत युवाओं का पंजीकरण दो तरीकों से किया जा रहा है। पंजीकरण समिति में स्वयंसेविका पूजा, आरती श्रीवास्तव, प्रेमलता, काजल व अंजली रहीं। रिपोर्टिंग समिति में मीनू चंद्रा, रवींद्र गुप्ता, साक्षी पटेल आदि रहीं। सभी छात्र- छात्राओं ने चार विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. गार्गी बुलबुल, शिखा, निशि, उमा सिंह, कमला महेश्वरी, भुवनेश कश्यप, सौरभ गुप्ता, रामप्रकाश आदि का सहयोग रहा।