{"_id":"5b46245f4f1c1b78468b5f62","slug":"131531323487-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व जिला अस्पताल में जल्द मिलेंगी जेनेरिक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व जिला अस्पताल में जल्द मिलेंगी जेनेरिक दवाएं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
जेनेरिक दवाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जिले की जनता को जेनेरिक दवाएं खरीदने के लिए बाजार में भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें जिला और महिला अस्पताल में ही सस्ते मूल्यों पर दवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए दोनों अस्पतालों में मेडिकल स्टोर खुलने की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। जल्द ही इन दुकानों का उद्घाटन होगा।
केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रदेश के हर जिले में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। इन केंद्रों (मेडिकल स्टोर) पर मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों को अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर पर जाना नहीं पड़ेगा। अब तक नियम था कि जिला अस्पताल के चिकित्सक बाहर की दवाएं नहीं लिखेंगे। जिला अस्पताल में आने वाली दवाएं ही मरीजों को लिखी जाएंगी। उन्हीं से मरीजों का इलाज होगा। भले ही वह दवा अस्पताल में मौजूद हो या नहीं। परंतु अब जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोले जाने से मरीज के जल्द स्वस्थ्य होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके लिए मरीज या उसके परिवार वालों को अधिक रुपये भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। उन्हें सस्ते मूल्यों पर जिला और महिला अस्पताल में दवाएं मिल सकेंगी। बदायूं जिले में दोनों दुकानें खोलनें का टेंडर ब्रेन पॉवर एचआर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को मिला है। कंपनी ने इनकी देखरेख की जिम्मेदारी भाजपा की महिला नेता के बेटे को दी है।