{"_id":"5a3e6f4f4f1c1b3c3d8bf837","slug":"131514041167-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम में कीड़े निकलने की जांच को पहुंचे बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम में कीड़े निकलने की जांच को पहुंचे बीईओ
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में निरीक्षण करते खंड शिक्षा अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊ। ब्लाक क्षेत्र के गांव अभिगांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एमडीएम में मंगलवार को कीड़े और मकड़ी निकलने के मामले में शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार शुक्ल ने स्कूल पहुंचकर जांच की।
तीन दिन पहले स्कूल में बने मध्याह्न भोजन में कीड़े और मकड़ी निकलने का शोर मचा था। इस पर बच्चों ने हंगामा कर दिया था। कई अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए थे। शिकायत अधिकारियों तक पहुंची। बीएसए पीसी यादव ने जांच के निर्देश दिए थे। शनिवार को जगत क्षेत्र के बीईओ प्रवीन कुमार शुक्ल ने विद्यालय पहुंचकर जांच की। उन्होंने प्रधानाध्यापक संजीव कुमार से जानकारी ली। निर्देश दिए कि विद्यालय में कार्यरत रसोइया को हटाने को नोटिस देकर दूसरी रसोइया नियुक्त करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एक वर्ष से नहीं आ रहे अनुदेशक हिमांशु कुमार के बारे में बीईओ ने कहा कि उन्हें हटा दिया गया है। ग्राम प्रधान को बुलवाया तो उनकी जगह उनके पति बालिस्टर आए। उनसे कहा कि वह शौचालय का निर्माण करवाएं। बीईओ ने देखा कि स्कूल में गांव वालों ने जानवरों को बांधने के लिए खूंटे लगा रखे हैं जिन्हें हटवाने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए। साथ ही प्रधानाध्यापक को रंगाई-पुताई के साथ ही अन्य कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।