Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   131 individuals with outstanding warrants or those wanted by police apprehended during a special operation

Budaun News: विशेष अभियान चलाकर 131 वारंटी और वांछित दबोचे

Thu, 05 Nov 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
131 individuals with outstanding warrants or those wanted by police apprehended during a special operation
बदायूं। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मंगलवार रात विशेष अभियान चलाया। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर सभी सर्किलों में एक साथ हुई कार्रवाई में 131 वारंटी और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को पकड़े आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि नगर सर्किल में 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। कोतवाली से आठ, सिविल लाइंस से तीन, बिनावर से पांच और कुंवरगांव से पांच आरोपी पकड़े गए हैं। उझानी सर्किल में सबसे अधिक 55 गिरफ्तारियां हुईं। यहां उझानी से 23, कादरचौक से 12, उसहैत से 18 और मूसाझाग से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

दातागंज सर्किल में 19 आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें दातागंज से दो, अलापुर से छह, उसावां से चार और हजरतपुर से सात आरोपी शामिल हैं। सहसवान सर्किल में नौ, बिल्सी में 17 और बिसौली सर्किल में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि वारंटियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed