फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   13 lakh rupees stolen from five houses in Islamnagar

Budaun News: इस्लामनगर के पांच घरों से 13 लाख की चोरी

Sun, 21 Jan 2024 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
13 lakh rupees stolen from five houses in Islamnagar
इस्लामनगर में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार रात भगवंतनगर और अचलपुर गांवों में पांच घरों को निशाना बनाया। चोर सभी घरों के ताले तोड़कर 13 लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। शनिवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे, तब उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर नूरपुर पिनौनी चौकी पुलिस पहुंची और टूटे ताले एकत्र करके ले गई लेकिन एक मामले में भी एफआईआर दर्ज नहीं की। मकान मालिकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम भगवंतनगर निवासी भूपेंद्र कुमार शुक्रवार रात परिवार के साथ घेर में सो रहे थे। सुबह घर पर पहुंचे तो देखा दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। सारा सामान इधर-उधर बिखरा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से दो हार, चार चूड़ियां, झाले, मंगलसूत्र, छह अंगूठी, चार जोड़ी कुंडल और करीब आधा किलो चांदी के अलावा 1.35 लाख रुपये चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि चोर करीब 12 लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए हैं। सूचना पर नूरपुर पिनौनी चौकी पुलिस पहुंची लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

इधर, ग्राम अचलपुर निवासी फतेह सिंह की दुकान का ताला तोड़कर चोर चार हजार की रेजगारी, तीन मोबाइल, चार्जर और अन्य सामान ले गए लेकिन उनके घर के बराबर में ही स्थित भाई नन्हे के घर का ताला तोड़ने के बावजूद कुछ लेजाने में सफल नहीं हुए। इसी क्रम में चोर काली चरण के घर का ताला तोड़कर पायजेब, बेसर, खंडुआ तो जगदीश के घर का ताला तोड़कर छह साड़ी चोरी कर ले गए। नन्हे और कालीचरण पंजाब में मजदूरी करते हैं। इससे वह गांव नहीं आ पाए। ग्रामीणों ने उनके दरवाजे ठीक करवाकर नए ताले डलवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एफआईआर दर्ज करने से बच रही पुलिस
भगवंतनगर और अचलपुर गांवों में ताले तोड़कर चोरी हुई। सभी घरों के मालिक पुलिस को टूटे हुए ताले दिखा रहे हैं। उन्होंने खुले बक्से, अलमारी और बिखरा पड़ा सामान तक दिखाया लेकिन पुलिस चोरी की घटना मानने को तैयार नहीं है। जो ताले तोड़े गए थे, उनको पुलिस एकत्र करके अपने साथ ले गई है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले संदिग्ध हैं। जांच कराई जाएगी, उसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed