{"_id":"68b8a18da09ac195ca0e1367","slug":"129-lakh-rupees-returned-to-a-woman-who-was-a-victim-of-cyber-fraud-badaun-news-c-123-1-bdn1012-146278-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: साइबर ठगी के शिकार महिला के वापस कराए 1.29 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: साइबर ठगी के शिकार महिला के वापस कराए 1.29 लाख रुपये
विज्ञापन
बदायूं। साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला के साथ हुई 1.40 लाख रुपये की साइबर ठगी में से 1.29 लाख रुपये की धनराशि पीड़िता को वापस कराई है। इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।
ग्राम सोरहा थाना उघैती निवासी विनीता पत्नी सुरेश के साथ 17 फरवरी 2025 को ऑनलाइन ठगी कर 1.40 लाख रुपये उड़ाए गए थे। पीड़िता ने तत्काल साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन व उनकी टीम ने जांच शुरू की। पुलिस की सक्रियता से साइबर अपराधियों ने ठगे गए 1.40 लाख रुपये में से 1.29 लाख रुपये वापस करवा दिया। नियमानुसार यह धनराशि पीड़िता के खाते में स्थानांतरित करा दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह लगातार साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए साइबर थाना टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस की अपील
साइबर थाना बदायूं की टीम ने लोगों से अपील की है कि लोन और गेम एप के झांसे में न आएं। लालच में आकर अपना बैंक अकाउंट, एटीएम या सिम कार्ड किसी को न दें। गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने से बचें। हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही नंबर लें। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट या वीडियो कॉल स्वीकार न करें। किसी भी अनजान लिंक या एप को डाउनलोड न करें, क्योंकि साइबर अपराधी स्क्रीन शेयरिंग के जरिए मोबाइल का दुरुपयोग कर सकते हैं। किसी भी ठगी की घटना होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।