फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1244 nomination done for pradhan post

पहले दिन 250 प्रधान पदों पर 1244 ने किए पर्चे दाखिल

Mon, 16 Nov 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 16 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
1244 nomination done for pradhan post
ब्लाक सहसवान में कुल 558, इस्लामगर में  379 और दहगवां में 466 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सीडीओ/प्रभारी जिलाधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने तीनों ब्लाकों का भ्रमण कर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। यहां बता दें कि 28 नवंबर को ब्लाक सहसवान, इस्लामनगर और दहगवां में प्रथम चरण का मतदान होगा। उन्होंने संबंधित आरओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि नामांकन स्थल की दौ सौ मीटर परिधि में प्रत्याशी और उसके प्रस्तावकों के अलावा अन्य किसी को प्रवेश न करने दिया जाए। प्रभारी जिलाधिकारी ने अदेयता प्रमाण पत्र बनाने वाले कर्मचारियों को दो टूक चेतावनी दी और कहा कि यदि किसी कर्मचारी के संबंध में रुपये लेकर नो ड्यूज बनाने तथा ग्राम प्रधान पद के लिए नाम निर्देशन पत्र के निर्धारित मूल्य तीन सौ रुपये एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए निर्धारित मूल्य 150 रुपये से अधिक बेचने की शिकायत मिलती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी और आरओ को नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नो ड्यूज बनाने के कार्य पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सहसवान ब्लाक पर लगी भीड़ को खदेड़ा गया
सहसवान। ब्लाक में कार्यालय परिसर में ही नो ड्यूज बनाने का कार्य कराए जाने के कारण नामांकन स्थल पर अनावश्यक भीड़ देखकर प्रभारी जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और तुरन्त ही उप जिलाधिकारी सहसवान और पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित कर अपने सम्मुख अनावश्यक भीड़ को ब्लाक परिसर से बाहर कराया।
विज्ञापन


कहां कितने हुए नामांकन
सहसवान। ब्लाक में सोमवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 528 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मात्र 30 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।
इस्लामगर। ब्लाक में  प्रधान पद पर 334 और ग्राम पंचायत सदस्य पद को मात्र 45 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
बीसी का प्रत्याशी एससी का प्रमाण पत्र लेकर पहुंचा
इस्लामनगर। गांव जखौरा निवासी बाबूलाल पुत्र मंगलसैन एससी का प्रमाण पत्र लेकर इस्लामनगर ब्लाक पहुंचे तो उनके गांव के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया गया कि वह मौर्य हैं और बीसी में आते हैं। एससी का प्रमाण पत्र गलत है। बाद में बाबूलाल को बैरंग होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहगवां। ब्लाक में पहले दिन के नामांकन में ग्राम प्रधान पद को 382 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 84 नामांकन पत्र भरे गए।

नामांकन को जरूरी जानकारी
बदायूं। ग्राम प्रधान के लिए दो हजार रुपये और ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन को पांच सौ रुपये जमानत राशि जमा कराई जा रही है। नोटरी का शपथ पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों के लिए जाति प्रमाण पत्र, नो ड्यूज देना होगा। उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। इसके अलावा सदस्य ग्राम पंचायत और ग्राम प्रधान पद के लिए ग्राम पंचायत के संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में नाम शामिल होना चाहिए। प्रस्तावक भी उसी वार्ड का हो, जिससे नामांकन कराया जा रहा है।

एआरओ अनुपस्थित, होगा जवाब-तलब
बदायूं। लोक निर्माण विभाग अवर अभियंता नामित एआरओ किे उपस्थित न होने पर प्रभारी जिलाधिकारी ने आरओ से जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि अपने अधिशासी अभियंता से अवकाश लेकर गए हैं। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और कहा कि चुनाव के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी आयोग के अधीन होते हैं, ऐसे में उनसे अथवा जिलाधिकारी से ही किसी विशेष परिस्थिति में अवकाश स्वीकृत कराकर ही जाना चाहिए था। चुनाव के दौरान अधिशासी अभियंता को अवकाश स्वीकृत करने का कोई अधिकार ही नहीं है। इसलिए उन का जवाब-तलब किया जाएगा।

चार ग्राम पंचायत अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बदायूं। ब्लाक सहसवान में ग्राम पंचायत अधिकारी भगवान किशोर, रामऔतार शर्मा, महेश पाल और कुलदीप द्वारा चुनाव कार्य में सहयोग न करने का आरोप सिद्ध हुआ है। नामांकन कराने वालों को इनकी वजह से असुविधा हुई। प्रभारी जिलाधिकारी ने चारों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई के संकेत दिए हैं।


ग्राम पंचायत बोर्ड बन पाना होगा मुश्किल
बदायूं। ग्राम पंचायत सदस्य पदों में अभिरुचि न होने पर इस पद के लिए उम्मीदवारों का पहले दिन से ही टोटा रहा। इस पद के लिए नामांकन कराने वालों का काफी वरीयता दी गई। बावजूद इसके बहुत कम संख्या में इन पदों पर नामांकन हो सके हैं। लोगों के इस पद के लिए नामांकन को प्रेरित किया जा रहा है। कुछ प्रधान पद के प्रत्याशी भी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि ग्राम पंचायत बोर्ड का गठन करने में उन्हें कठिनाई आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed