{"_id":"6a6902de0145e0d622026d0d","slug":"122-crore-released-for-the-renovation-of-hanuman-garhi-temple-badaun-news-c-123-1-sbly1035-169446-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हनुमान गढ़ी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 1.22 करोड़ रुपये अवमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हनुमान गढ़ी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 1.22 करोड़ रुपये अवमुक्त
विज्ञापन
उझानी में हनुमान गढ़ी मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास करते पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रव
उझानी। हनुमान गढ़ी मंदिर के जीर्णोद्धार को वंदन योजना से 1.22 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गए हैं। सोमवार को पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने आधारशिला रखी। योजना से अवमुक्त धनराशि से परिसर में ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर दो हॉल के अलावा अन्य कार्य होंगे। शिलान्यास के साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू हो गया।
रेलवे स्टेशन रोड से सटे हनुमान गढ़ी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पिछले महीने प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। टेंडर समेत धनराशि अवमुक्त होने की कार्रवाई पूरी होने के बाद पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए धार्मिक विधान से पूजन कराया। ईओ मणि जी सैनी ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार में दो हॉल, सीसी सड़क और प्रकाश व्यवस्था का विस्तार भी शामिल है।
इससे पहले मंदिर प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में व्यापारी नेताओं ने भी पुरोहित महेशचंद्र उपाध्याय और गणेश शर्मा से पूजन कराया। गौरतलब है कि मंदिर के प्रति लोगों में अटूट आस्था है। दशकों पुराने हनुमान गढ़ी मंदिर में बड़े स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं। शिलान्यास समारोह में नीलांश अग्रवाल, राजकुमार बंसल, मधुसूदन गोयल, अरुण अग्रवाल, गोपी बल्लभ शर्मा आदि मौजूद रहे।