{"_id":"5cc1f057bdec22146230af5d","slug":"121556213847-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखीं ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखीं ईवीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम मंडी समिति के स्ट्रांगरूम में रखी गई हैं। इसकी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवानों को लगाया गया है, ताकि परिंदा भी पर नहीं मार सके। वहीं सीसीटीवी कैमरे को भी 24 घंटों सक्रिय रखा गया है, ताकि वहां पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रखी जा सके। गुरुवार को डीएम और एसएसपी ने मंडी समिति पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंगलवार को हुए चुनाव के बाद ईवीएम को तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडी समिति के स्ट्रांगरूम में लाकर रखा गया है। ईवीएम को जमा करने का कार्य देर रात तक चलता रहा। इस कार्य में लगे कर्मी बुुधवार को अपने-अपने घरों को लौट गए। ईवीएम को जमा करने के लिए विधानसभावार स्ट्रांगरूम बनाए गए हैं। स्ट्रांगरूम के आसपास किसी भी व्यक्ति को आने-जाने के लिए मनाही है। पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले वहां की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रात के समय मंडी परिसर में बिजली का व्यवधान उत्पन्न नहीं होने पाए, इसके लिए अलग से जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से स्ट्रांग रूम के आसपास सीसीटीवी भी लगाए गए हैं, ताकि वहां पर होने वाली गतिविधियों पर निगाहें रखी जा सके। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। डीईओ ने जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम के आसपास दीमक, चूहे भगाने वाली दवा का छिड़काव किया जाए। इसके अलावा जहां पर सुरक्षाकर्मी रहते हैं, वहां पर सांप भागने वाली दवा रखी जाए। मंडी परिसर में मच्छर की दवा का छिड़काव कराया जाए। उन्होंने कहा कि बैरियर से वही लोगों को आने दिया जाए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। प्रत्याशी या उसके द्वारा नामित एजेंट पास के साथ ही प्रवेश कर सकते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति को अंदर किसी भी दशा में न आने दिया जाए। चेकपोस्ट पर रजिस्टर की व्यवस्था रखी जाए। इसमें आने जाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का रिकॉर्ड दर्ज किया जाए। सीसीटीवी कैमरा का व्यू स्ट्रांग रूम के तालों पर पूरी तरह से रहना चाहिए। कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहें।
गठबंधन प्रत्याशी के अभिकर्ता ने की ईवीएम से छेड़खानी की शिकायत
बदायूं। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है और ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखवा दी गईं हैं। बदायूं संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गुन्नौर विधानसभा की ईवीएम संभल जिले के मुख्यालय बहजोई की मंडी समिति में रखी गई हैं। क्षेत्रीय सांसद एवं गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के निर्वाचन अभिकर्ता रहे अजय कुमार वर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर इस बात की शिकायत की है कि ईवीएम से छेड़खानी की गई है।
विज्ञापन
आयोग को भेजे पत्र में कहा गया है कि मंडी समिति के हॉल नंबर चार को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां 23-24 अप्रैल की रात तीन बजे सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रशासन द्वारा सील की गईं, लेकिन उन्हें ज्ञात हुआ है कि इस हॉल के ताले के ऊपर जो सील लगाई जाती है वह नहीं पायी गई है। आरोप लगाया है कि ईवीएम के साथ छेड़खानी की गई है। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गुहार की है। ब्यूरो
चौथे चरण के चुनाव को
कानपुर रवाना हुई पुलिस
बदायूं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को संपन्न कराने के लिए जिले से कानपुर देहात को पुलिस रवाना हो गई। इससे पहले एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने उन्हें ब्रीफ किया, साथ ही दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित कीं।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सभी पुलिस कर्मी आवश्यक सामग्री अपने साथ ले लें, जिससे उन्हें कोई दिक्कत न हो। कोई समस्या होने पर तुरंत संबंधित अधिकारी को अवगत कराएं। अपने शस्त्र और अन्य सामान का विशेष ध्यान रखें। एसएसपी ने फल, हल्का नाश्ता कराने के पश्चात रास्ते के लिए लाई, चना, बिस्किट आदि खाने की वस्तुएं भी दीं, साथ ही सभी को ड्यूटी पर दृढ़ रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए। चौथे चरण के चुनाव ड्यूटी में बदायूं से 68 दरोगा, 38 हेड कांस्टेबल और 704 सिपाही 18 बसों में सवार होकर गए हैं। पुलिस को रवाना करते वक्त एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी मौजूद रहे।