{"_id":"5c670e07bdec22739a5bf6e9","slug":"121550257671-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘निंदा और भर्त्सना ने नहीं चलेगा काम, घर में घुसकर देना होगा मुंहतोड़ जवाब’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘निंदा और भर्त्सना ने नहीं चलेगा काम, घर में घुसकर देना होगा मुंहतोड़ जवाब’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है। शुक्रवार को लोगों ने साफ कहा कि अब निंदा, भर्त्सना और आलोचना से काम नहीं चलने वाला, पाकिस्तान को उसकी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब उसके घर में घुसकर देना होगा, तभी शहीद सैनिकों की आत्मा को शांति मिलेगी। कहीं लोगों ने पाकिस्तान के पुतले फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया तो वहीं मोमबत्ती जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों का श्रद्धांजलि दी।
तहसील बार एसोसिएशन ने हमले की निंदा की तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष चंद्रशेखर, सतीश चंद्र, रामरक्षपाल सिंह आदि मौजूद थे। वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में हुई शोकसभा में रमेश अग्रवाल, रामबहादुर, हरिप्रसन्न शर्मा, मोहित रस्तोगी आदि ने शोक प्रकट किया। नगर के अजय गोयल, उपेंद्र गुप्ता आदि ने भी दुख व्यक्त किया। पूर्व मंत्री आबिद रजा और उनके साथियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साकिब खान, डॉ. आशु, सलमान अकरम, अनवर अंसारी, वसीम सैफी, नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर में हुई शोकसभा में प्रधानाचार्य श्रीपाल कटियार, नत्थूलाल आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय जनाधिकार संरक्षण संस्थान में धर्मेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार आदि थे। राष्ट्रवादी पार्टी की शोकसभा में विश्वनाथ, मायादेवी, दिनेश कुमार सिंह आदि थे। नगर पालिका सभासदों ने भी दुख व्यक्त किया। इस मौके पर अनवर खां, सलीम अहमद, नईम, राजेश आदि मौजूद थे। कृष्णा पब्लिक स्कूल में बच्चों व स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संगीता वैश्य, श्याम कुमार वैश्य आदि मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक स्कूल मझिया के बच्चों व शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा। प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, राजीव कुमार, सुमन आदि मौजूद रहे। सर्वसमाज जागरूकता अभियान की शोकसभा में माधव मिश्रा, विशाल गुप्ता, मोहन स्वरूप गुप्ता आदि थे। टैक्सेशन बार एसोसिएशन की सभा में अजीत कुमार सिंह, राजीव सक्सेना, जितेंद्र गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की सभा में अकील अहमद, दुर्गेश आदि ने दुख जताया। युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन ने शहीद स्मारक कचहरी पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। पुनीत कुमार कश्यप आदि मौजूद थे। श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार, राजकुमार सिंह सेंगर, रामकरण मिश्रा आदि ने दुख प्रकट किया। श्री कृष्ण सेना संगठन की शोकसभा में रोहित मिश्रा, देवेन्द सिंह, बीआईएमटी में प्राचार्य डॉ. उमेश पाल सिंह, अक्षज रस्तोगी आदि ने श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर नीरव बक्शी, साजिद अली, आजम अली आदि मौजूद थे। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के कैंप कार्यालय पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। मुन्ना लाल सागर, शफी अहमद, गौरव सिंह आदि मौजूद थे।
कादरचौक। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता तथा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक प्रवीण कुमार, अनूप चौहान आदि थे।
सहसवान। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रियाज अहमद खां, सेंट्रल बार अध्यक्ष नरेंद्र गोपाल सक्सेना, राजकुमार सक्सेना के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा एसडीएम को ज्ञापन दिया। मुहल्ला बजरिया में श्री बांके बिहारी मंदिर में शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मर्सरत सलमानी, रमेश माहेश्वरी आदि थे।
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। आदर्श जन कल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल, श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिशु शिक्षा सदन स्कूल, कादरी पब्लिक स्कूल, प्राथमिक स्कूल सिरतोल में शोक जताया गया। युवा मंच संगठन ने सचिन यादव के आवास पर शहीदों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। नगराध्यक्ष नईम अब्बासी, रानू शर्मा, शामिद अली आदि मौजूद थे।
बिसौली। सिविल बार एसोसिएशन व तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विद्या भारती ने भी दुख जताया। नगर संघ चालक प्रदीप रस्तोगी, राजेश वार्ष्णेय आदि थे।
-----------------------------------
कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
बदायूं। महाराणा प्रताप चौक पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। प्रधानाचार्य सुभाष साहू, रामनिवास, नीरज मिश्रा, गजेंद्र सिंह, महावीर, माखन लाल,दिलीप, संजय मिश्रा आदि थे। युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव यासीन गद्दी के नेतृत्व में गांधी ग्राउंड से कैंडल मार्च निकाला गया। वसीम अहमद गद्दी, मुनाफ अली, सोहराब, डॉ. इकबाल आदि थे।
वजीरगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से कैंडल मार्च निकाला गया। आकाश सक्सेना, अनिल सैनी, रंजीत ठाकुर, राजू सिंह, धनेश पाल आदि थे।
दहगवां। कस्बे में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर विवेक गुप्ता, विनोद गुप्ता, मिलन गुप्ता, निशांत गुप्ता, पपनेश गुप्ता, योगेश, लवी आदि थे।
-------------------
जनपद न्यायाधीश ने भी दुख जताया
बदायूं। जिला न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश, एडीजे प्रथम अशोक कुमार, कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव सुधांशु कुमार आदि ने भी दीवानी न्यायालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर दुख व्यक्त किया। बाद में शहीद स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
-------------------------
पुतला फूंककर लगाया जाम
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट पर जाम लगाकर पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पवन गुप्ता, कौशल गुप्ता, गौरव माहेश्वरी, मुकुल प्रताप सिंह, सुधींद्र सोनी, संजीव भारतीय आदि थे। विश्व हिंदू परिषद ने कलक्ट्रेट चौराहे पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। पाक का झंडा भी जलाया। अरविंद शर्मा, सुनील राठौर, विनय प्रताप आदि थे। विद्यार्थी परिषद ने इंदिरा चौक पर पाक का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला संयोजक योगेश कुमार शर्मा, अमित, मंयक आदि थे। राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने पाक का पुतला फूंका। राजा सक्सेना, बालकिशन, तरुण मौर्य आदि थे। युवा मंच संगठन ने लावेला चौक पर पुतला फूंका। ध्रुवदेव गुप्ता, कमल मिश्रा, अजय आदि थे। हिन्दू जागरण मंच ने आतंकवाद का पुतला फूंका। गौरव सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, ऋषी रस्तोगी, मोहित सक्सेना आदि थे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक संजीव शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने मालवीय आवास पर पाक का पुतला फूंका। सह-संयोजक उदयवीर सिंह यादव, सुशील चौधरी, अरविंद दीक्षित आदि थे।
बिनावर। यहां पर भी लोगों ने पाक का पुतला फूंका। प्रधान रविन्द्र सिह चौहान, सत्यबाबू साहू , बृजेश आदि थे।
उझानी। शुक्रवार शाम को भाजपा नगर कमेटी के पदाधिकारियों ने पाक पीएम इमरान खान का पुतला दहन किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार, रतन जिंदल, आलोक गुप्ता, विवेक शर्मा, अमित शर्मा, संजीव गुप्ता आदि थे। इसके अलावा संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी शोकसभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
बिसौली। अधिवक्ताओं ने हाईवे स्थित बुद्धबाजार तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। अनिल गुप्ता, दीपक साहनी, गंगालहरी उपाध्याय, सतेंद्र शर्मा आदि थे।