{"_id":"5c4b02b6bdec22499d27166a","slug":"121548419766-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी अज्ञात महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर की गई थी अज्ञात महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे तालाब में फेंकी गई महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। 72 घंटे बाद उसके शव का पोस्टमार्टम हो सका। हालांकि अभी उसके शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
करीब 22 वर्षीय महिला की लाश बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनजुड़ी के नजदीक तालाब में मिली थी। महिला हरे रंग का सूट और काले रंग की सलवार पहले थी। उसके गले में उसका ही दुपट्टा बंधा हुआ था। माना जा रहा था कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। शुक्रवार को 72 घंटे पूरे हो गए। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट के मुताबिक महिला की गला दबाकर कर हत्या की गई थी। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, इसके लिए स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार करा दिया।