{"_id":"5be1a779bdec2269ba10ccdb","slug":"121541515129-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की छुट्टियां शुरु होने से पहले ही अधिकांश एटीएम हुए खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की छुट्टियां शुरु होने से पहले ही अधिकांश एटीएम हुए खाली
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
दीपावली समेत विभिन्न त्योहारों की वजह से सभी बैंक सोमवार तक बंद रहेंगे। पांच दिन तक बैंकों में छुट्टियां होने की वजह से बहुत से ग्राहक आज एटीएम की तरफ दौड़े, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। देखा कि शहर के अधिकांशत: एटीएम खाली हैं।
सभी बैंक मंगलवार को खुले। ग्राहकों की भीड़ थी। ग्राहकों को मालूम था कि दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज के साथ ही माह का दूसरा शनिवार और फिर रविवार होने के कारण बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। इसके बाद भी अनेक ग्राहक ऐसे थे जो एटीएम पर ही निर्भर थे। सो उन्होंने एटीएम की ओर रुख किया। जब ऐसे ग्राहक एटीएम पर पहुंचे तो देखा कि वह खाली हैं। लंबी लाइनें थीं। काफी देर लाइन में लगने के बाद जब एटीएम से रुपये नहीं निकले तो यह ग्राहक निराश ही वहां से अपने घर को लौट गए। कई ग्राहक यह कहते नहीं थक रहे थे कि आज तो कम से कम एटीएम में भरपूर रुपये होने चाहिए थे। समझ में नहीं आ रहा कि अब दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज बिना पैसों के कैसा मनाएंगे। बैंक लगातार पांच दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को खुलेंगे।